वैभव सूर्यवंशी अचानक विजय हजारे ट्रॉफी से क्यों हुए बाहर? बड़ी वजह आई सामने

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय स्टार वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में शानदार पारी खेली. मगर, अब खबर आ रही है कि वैभव इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं...

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय स्टार वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में शानदार पारी खेली. मगर, अब खबर आ रही है कि वैभव इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं...

author-image
Sonam Gupta
New Update
vaibhav suryavanshi

vaibhav suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में खेल रहे हैं. टूर्नामेंट के पहले ही मैच में वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए 190 रनों की धाकड़ पारी खेली थी. मगर, अब दूसरे मैच में वह अंतिम-ग्यारह का हिस्सा नहीं हैं. इतना ही नहीं इस बीच खबर आ रही है कि वैभव अब विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में खेलते नहीं दिखेंगे. तो आइए इसके पीछे की वजह के बारे में जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों कहा जा रहा है...

Advertisment

Vaibhav Suryavanshi क्यों नहीं खेल रहे आज का मैच?

विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में बिहार की टीम आज यानि 26 दिसंबर को मणिपुर के खिलाफ खेल रही है. मगर, इस मैच का हिस्सा वैभव सूर्यवंशी नहीं हैं. जब प्लेइंग-11 सामने आई और वैभव का नाम नजर नहीं आया, तो हर कोई हैरान हो गया. आखिर पिछले मैच में 190 रन बनाकर आ रहे वैभव टीम का हिस्सा क्यों नहीं हैं. हालांकि, फिर जानकारी सामने आई कि वैभव को 26 दिसंबर को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है. इसी वजह से वह मैच खेलने नहीं जा सके.

Vaibhav Suryavanshi क्यों विजय हजारे में अब नहीं खेलेंगे एक भी मैच?

वैभव सूर्यवंशी अब विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में शायद ही खेलते नजर आएं. दरअसल बिहार अपना अगला मैच 29 दिसंबर को खेलेगी. वहीं, वैभव को 30 दिसंबर को अपनी अंडर-19 टीम के साथ जुड़कर साउथ अफ्रीका रवाना होना है. भारत की अंडर-19 टीम और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के बीच 3 मैचों की यूथ ओडीआई सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज की शुरुआत तो 3 जनवरी से होगी, लेकिन इससे पहले वह 30 दिसंबर को रवाना हो जाएंगे.

वैभव सूर्यवंशी ने पहले मैच में खेली थी 191 रन की पारी

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में पहला मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के साथ खेला था. उस मैच में वैभव ने महज 36 गेंदों में शतक बनाया था और फिर 190 रनों की धाकड़ पारी खेली थी. इतना ही नहीं, साल 2025 में इस युवा बल्लेबाज ने 190 रनों की पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें: विजय हजारे में रिंकू सिंह ने लगाया तूफानी शतक, सिर्फ इतनी गेंदों में किया ये कारनामा

vaibhav suryavanshi
Advertisment