IND U19 vs AFG U19: वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में चल्ला जमकर बल्ला, चौके-छक्के के साथ जड़ दिए इतने रन

IND U19 vs AFG U19: वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर-19 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में शानदार अर्शशतक लगाया. उनके पास शतक लगाने का भी मौका था, लेकिन वो चूक गए.

IND U19 vs AFG U19: वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर-19 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में शानदार अर्शशतक लगाया. उनके पास शतक लगाने का भी मौका था, लेकिन वो चूक गए.

author-image
Roshni Singh
New Update
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi Photograph: (X/BCCI)

IND U19 vs AFG U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 4 विकेट पर 310 रन बनाए हैं. जवाब में भी टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी हुई है. ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने शानदार अर्धशतक लगाया, लेकिन वो शतक बनाने में कामयाब नहीं हो पाए.

Advertisment

वैभव सूर्यवंशी ने खेली 68 रनों की तूफानी पारी

अफगानिस्तान के दिए 311 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज ओपनिंग करने आएं. दोनों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था, लेकिन वैब अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील नहीं कर पाए और एक गलत शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे. उन्हें नूरिस्तानी उमरजई ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद 68 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए.

अफगानिस्तान के 2 बल्लेबाजों ने लगाया शतक

इस मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अपगानिस्तान ने 4 विकेट पर 310 रनों का स्कोर खड़ा किया. अफगानिस्तान के लिए फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने शानदार शतक लगाया. फैसल शिनोजादा ने 93 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 15 चौके लगाए. जबकि उजैरुल्लाह नियाजई ने 86 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौका और 2 छक्का निकला. 

वहीं टीम इंडिया के लिए दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट चटकाए. अब भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलने है तो उसे हार हाल में 311 रन बनाने होंगे. बता दें कि पहले सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड की टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: सूर्या की कप्तानी में इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, अब तक कोई टीम नहीं कर पाई ये काम

vaibhav suryavanshi
Advertisment