/newsnation/media/media_files/2026/02/04/team-india-2026-02-04-17-08-54.jpg)
Team India Photograph: (X/ BCCI)
ICC T20 World Cup 2026: ICC टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही हैं. इस बार भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. वहीं टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका होगा, क्योंकि कोई टीम अब तक लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन नहीं बनी है. वहीं कोई भी टीम अब तक 3 बार ट्रॉफी नहीं जीती है. इतना ही नहीं कोई भी टीम अब तक अपने घर में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है. ऐसे में टीम इंडिया के पास बड़ा कीर्तिमान रचने का मौका है.
टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका
टी20 वर्ल्ड कप का अब तक 9 एडिशन खेला जा चुका है. दुनिया के सिर्फ 3 ही टीमों ने 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने 2-2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. अब टीम इंडिया इस बार जीतने में कामयाब हो जाती है, तो वो सबसे ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली टीम बन जाएगी.
एमएस धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बना था भारत
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही संस्करण 2007 में खिताब को अपने नाम किया था. एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी. भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है.
T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें और उनके कप्तान की लिस्ट
- 2007: भारत - महेंद्र सिंह धोनी
- 2009: पाकिस्तान- यूनिस खान
- 2010: इंग्लैंड - पॉल कॉलिंगवुड
- 2012: वेस्टइंडीज - डैरेन सैमी
- 2014: श्रीलंका - लसिथ मलिंगा
- 2016: वेस्टइंडीज - डैरेन सैमी
- 2021: ऑस्ट्रेलिया - आरोन फिंच
- 2022: इंग्लैंड - जोस बटलर
- 2024: भारत - रोहित शर्मा
भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ रद्द
T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना था, लेकिन यह मैच रद्द हो गया है, क्योंकि पाकिस्तान सरकार ने अपने टीम को भारत के साथ नहीं खेलने को कहा है.
यह भी पढ़ें: कौन है T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाला खिलाड़ी? टॉप-5 में 2 भारतीय दिग्गज भी शामिल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us