कौन है T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाला खिलाड़ी? टॉप-5 में 2 भारतीय दिग्गज भी शामिल

Most Sixes in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने में बस 3 दिन बाकी रह गया है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा. इस बार क्रिस गेल का एक रिकॉर्ड टूट सकता है.

Most Sixes in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने में बस 3 दिन बाकी रह गया है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा. इस बार क्रिस गेल का एक रिकॉर्ड टूट सकता है.

author-image
Roshni Singh
एडिट
New Update
Most Sixes in T20 World Cup

Most Sixes in T20 World Cup

Most Sixes in T20 World Cup: ICC टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. इस बार भी टी20 वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड बनते और टूटते नजर आ सकते हैं. हालांकि यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो शायद इस बार टूट सकता है. यह रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का है, चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं.

Advertisment

क्रिस गेल

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिगग्ज क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 33 मैचों की 31 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 965 रन बनाए हैं. इस दौरान क्रिस गेल ने कुल 63 छक्के लगाए हैं. गेल टी20 वर्ल्ड कप में 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं.

रोहित शर्मा

भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 47 मैचों की 44 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1220 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित के बल्ले से कुल 50 छक्के निकले हैं. हालांकि रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए. 

जोस बटलर

इस मामले में इंग्लैंड के जोस बटलर तीसरे नंबर पर हैं. बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप में 35 मैचों में 1013 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 43 छक्के लगाए हैं. बटलर टी20 वर्ल्ड कप में एक शतक लगा चुके हैं. 

डेविड वॉर्नर

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर चौथे नंबर पर हैं. वॉर्नर 41 मैचों में खेलते हुए कुल 984 रन बनाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में डेविड वॉर्नर ने कुल 40 छक्के लगाए हैं. 

विराट कोहली

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पांचवे नंबर पर हैं. कोहली ने T20 World Cup में 35 मैचों की 34 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1292 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से  कुल 30 छक्का निकला है.

बटलर के पास क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना का मौका

विराट कोहली, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर इस बार टी20 वर्ल्ड कप में नजर नहीं आएंगे. सिर्फ जोस बटलर खेलते नजर आएंगे. ऐसे में उनके पास गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, लेकिन उन्हें कुल 21 छक्के लगाने होंगे. 

यह भी पढ़ें:  सूर्यकुमार यादव T20 World Cup 2026 में रचेंगे इतिहास, विराट-जडेजा की पीछे छोड़ बनाएंगे नया कीर्तिमान

T20 world Cup 2026 Virat Kohli
Advertisment