IND vs USA: यूएसए ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बैटिंग, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन बाहर

IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे मैच में यूएसए ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं.

IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे मैच में यूएसए ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs USA

IND vs USA (Image Source- ICC)

IND vs USA: भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. यूएसए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. हैरान करने वाली बात यह है कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से संजू सैमसन के अलावा जसप्रीत बुमराह भी बाहर हो गए हैं.

Advertisment

सूर्याकुमार यादव चाहते थे पहले बैटिंग करना

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस हारने के बाद बोले कि वो वैसे भी पहले बैटिंग करना चाहते थे. सूर्या ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि ज्यादा ओस पड़ेगी. भारतीय कप्तान ने कहा कि दवाब तो जरूर होगा, लेकिन वो चाहते हैं कि उनकी टीम उसी तरह से खेले. सूर्या ने बताया कि पिच अच्छी दिख रही है. 

जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन प्लेइंग 11 से हुए बाहर

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वाशिंगटन सुंदर अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन भी प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. जसप्रीत बुमराह की तबीयत ठीक नहीं हैं, इसलिए उनकी जगह मोहम्मद सिराज खेलेंगे. वहीं संजू सैमसन को बाहर किए जाने की वजह सूर्या ने नहीं बताया, लेकिन सभी को पता है कि अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करेंगे. ऐसे में संजू की प्लेइंग 11 में जहग नहीं बन रही है. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती.

यूएसए की प्लेइंग 11: सैतेजा मुक्कमल्ला, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान. 

यह भी पढ़ें: U19 World Cup 2026: बीसीसीआई ने खोली तिजोरी, अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम पर की करोड़ की बरसात

T20 world Cup 2026 IND vs USA
Advertisment