/newsnation/media/media_files/2026/02/15/t20-world-cup-2026-usa-vs-nam-2026-02-15-18-15-39.jpg)
T20 world cup 2026 USA VS NAM Photograph: (Image Source: AFP)
USA VS NAM: टी-20 विश्व कप 2026 का 26वां मुकाबला अमेरिका और नामीबिया के बीच खेला गया. चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अमेरिका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. मगर, नामीबिया की टीम 20 ओवर में 168 रन ही बना सकी और अमेरिका ने 31 रन से मैच को जीत लिया है. इसी के साथ अमेरिका ने भी 4 अंक हासिल कर लिए हैं.
नामीबिया बना पाई सिर्फ 168 रन
अमेरिका के दिए 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन वह 20 ओवर में 168 रन ही बना सकी और 31 रन से मैच हार गई. नामीबिया की ओर से लॉरेन स्टीनकैंप ने सबसे बड़ी पारी खेली, जो 39 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हो गए. उसके अलावा जेजे स्मित ने 31, जेन निकोल ने 28, जेन फ्राईलिंक ने 19 और जेन ग्रीन ने 18 रन की पारी खेली. इस तरह नामीबिया की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी और 31 रन से मैच गंवा बैठी.
USA keep their #T20WorldCup hopes alive with a solid victory over Namibia 👊
— ICC (@ICC) February 15, 2026
📝: https://t.co/8TCNm3ABpypic.twitter.com/fdl0fWU2fT
अमेरिका ने दिया था 200 रनों का लक्ष्य
चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में अमेरिका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जहां, ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की पार्टनरशिप हुई. श्याम जहागीर 22 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन कप्तान मोनांक पटेल 52(30) रन बनाकर आउट हुए. वहीं, संजय क्रष्णामुतर्ती 68 रन बनाकर नाबाद लौटे.
मिलिंद कुमार 28 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह यूएसए की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 199 रन बनाए और नामीबिया के सामने 200 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था.
ये भी पढ़ें:IND vs PAK: रोहित और विराट के बिना T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी बार कब उतरी थी टीम इंडिया?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us