/newsnation/media/media_files/2026/02/15/virat-kohli-rohit-sharma-2026-02-15-18-01-27.jpg)
Virat Kohli Rohit Sharma Photograph: (ANI)
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेलने उतरेगी, क्योंकि रोहित और विराट टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं. अब फैंस के मन में सवाल यह है कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी बार रोहित-विराट के बिना कब खेलने उतरी थी, तो चलिए जानते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2007 में रोहित-विराट के बिना खेली थी टीम इंडिया
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेलने उतरी थी. हालांकि रोहित तब टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन वो पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे. वहीं विराट कोहली ने साल 2010 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. जबकि विराट ने पहला टी20 वर्ल्ड कप 2012 में खेला था.
पाकिस्तान के खिलाफ 17 साल खेले रोहित-विराट
टी20 वर्ल्ड कप 2010 के बाद से खेले गए सभी टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा में से कोई एक प्लेयर हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला है. रोहित और विराट दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक साथ चैंपियन बने और साथ ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया. अब 17 साल बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित और विराट के बिना खेलने उतरेगी.
एशिया कप 2025 में भारत ने 3 बार पाकिस्तान को हराया
इससे पहले एशिया कप 2025 में भी भारतीय टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी. इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था. एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का कुल 3 बार आमना-सामना हुआ और तीनों बार भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई.
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर रहेगी नजर
भारतीय टीम अब भी पाकिस्तान के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को जारी रखना चाहेगी. रोहित और विराट भले ही टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन टीम इंडिया के स्क्वाड में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव जैसा विस्फोटक बल्लेबाज है, जो किसी भी पाकिस्तानी गेंदबाज की धज्जियां उड़ा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: सूर्या ने नेट्स में की पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन की नकल, जमकर वायरल हो रहा VIDEO
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us