/newsnation/media/media_files/2026/02/15/suryakumar-yadav-on-usman-tariq-bowling-action-2026-02-15-15-43-44.jpg)
Suryakumar Yadav on Usman Tariq Bowling action
IND vs PAK: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक की बॉलिंग एक्शन की नकल नेट्स पर की. बता दें कि पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक की बॉलिंग एक्शन काफी अजीबोगरीब है, जिससे बल्लेबाजी काफी परेशान रहते हैं. अब भारत और पाकिस्तान मैच से पहले कप्तान सूर्या ने उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन की नकल की है.
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच खेला जाएगा. इस मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया ने नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस की. इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव बैटिंग नहीं बल्कि बॉलिंग की प्रैक्टिस करते दिखे. सूर्या नेट्स में पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक की बॉलिंग एक्शन की नकल करते नजर आए.
सूर्यकुमार यादव ने की उस्मान तारिक की बॉलिंग एक्शन की नकल
उस्मान तारिक भारत के खिलाफ इस मैच में पाकिस्तान का ट्रंप कॉर्ड माने जा रहे हैं. वो पहली बार भारत के खिलाफ खेलते नजर आएंगे. उस्मान तारिक अपने पोज-एंड-रिलीज (थोड़ी देर रुक कर गेंद फेकने) एक्शन को लेकर काफी चर्चाओं में हैं. उनके सामने भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशानी हो सकती है. इससे निपटने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुद ही जिम्मा संभाला और बल्लेबाजों को नेट्स पर प्रैक्टिस कराई. सूर्या ने उस्मान तारिक की बॉलिंग एक्शन की कॉपी करते हुए नेट्स में रुक-रुक कर गेंदबाजी की और अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह समेत सभी बल्लेबाजों को प्रैक्टिस कराई.
when,Things came out of syllabus the Captain himself took the charge. Here Suryakumar yadav is doing bowling like Usman Tariq to Indian batter in the nets for the better preparetion before India vs Pakistan match.#INDvsPAK#INDvPAK#T20WC26pic.twitter.com/r3LCtLhUPN
— Sunny (@sunnypandey92) February 15, 2026
उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर सवाल
उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन काफी अजीबोगरीब है, जिसकी वजह से बल्लेबाज काफी परेशान करते हैं. उनके बॉलिंग एक्शन पर काफी सवाल भी खड़ा हो रहा है. इससे पहले हाल में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान दौरे पर थी, तब उस्मान तारिक की बॉलिंग एक्शन के आउट होने के बाद कैमरुन ग्रीन काफी गुस्से में नजर आए थे. इसके अलावा और भी कई दिग्गज उनके बॉलिंग एक्शन पर सवाल खड़े कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: जम्मू-कश्मीर से बिहार तक भारत-पाक मैच पर क्या बोले फैंस, टीम इंडिया की जीत के लिए ऐसे हुई पूजा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us