IND vs PAK: जम्मू-कश्मीर से बिहार तक भारत-पाक मैच पर क्या बोले फैंस, टीम इंडिया की जीत के लिए ऐसे हुई पूजा

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर क्रिकेट फैंस ने अपनी-अपनी राय रखी है. इसके साथ ही देश के अलग-अलग क्षेत्रों टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा की जा रही है.

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर क्रिकेट फैंस ने अपनी-अपनी राय रखी है. इसके साथ ही देश के अलग-अलग क्षेत्रों टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा की जा रही है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs PAK

IND vs PAK Photograph: (AFP/ANI)

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी (रविवार) को शाम 7 बजे खेला जाने वाला है. भारत-पाक के बीच ये मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा, लेकिन भारत में फैंस के अंदर इस मुकाबले को लेकर जोश काफी हाई है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट में होने वाले इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि फैंस ने क्या कहा है. 

Advertisment

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैंस ने की पूजा

उत्तर प्रदेश लखनऊ समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच के लिए लिए पूजा-अर्चना की जा रही है. इस दौरान भारत की जीत के यज्ञ और हवन किए जा रहे हैं. सभी देशवासी भारतीय क्रिकेट टीम के जीतने के दुआ भी कर रहे हैं. 

भारत-पाकिस्तान मैच पर क्या बोले फैंस

जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में भारत-पाकिस्तान टी20 क्रिकेट मैच पर एक युवा क्रिकेट फैन ने कहा, 'अगर हम भारत की बात करें, तो उनके पास बहुत मजबूत टीम है. मैं आज भारत की जर्सी पहन रहा हूं. आज हम जीतेंगे'.

वडोदरा के एक क्रिकेट फैन नीतीश राणा ने कहा, 'हम आज भारत-पाकिस्तान मैच के लिए बहुत उत्साहित हैं. सभी जानते हैं कि हमारे देश में क्रिकेट एक धर्म है, इसलिए हम आज बहुत उत्साहित हैं और इसका इंतजार कर रहे हैं. हार्दिक पांड्या हमेशा की तरह आज भी अच्छा खेलेंगे. हम बैटिंग में अच्छा करेंगे और मैच जीतेंगे'.

दिल्ली के एक एक क्रिकेट फैन ने भारत-पाकिस्तान मैच पर कहा, 'वरुण चक्रवर्ती भी खेलेंगे क्योंकि वहां कंडीशन भी स्पिन-फ्रेंडली होंगी. कुलदीप यादव भी खेल सकते हैं. हमें पहले फील्डिंग करनी चाहिए. हम रनों का पीछे करेंगे और आसानी से मैच जीत जाएंगे'.

दिल्ली के ही एक अन्य फैन ने भारत-पाकिस्तान मैच पर कहा, 'मैं बहुत एक्साइटमेंट हूं और बहुत मजा आने वाला है. आज का मुकाबला कड़ा होगा और उम्मीद है कि इंडिया जीतेगा'. 

बिहार के पटना के एक क्रिकेट फैन और युवा खिलाड़ी हर्षवर्धन ने कहा, 'इंडिया जीतेगा और ईशान किशन सबसे अच्छा प्रदर्शन करेंगे. जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे'.

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर क्या बोले अन्य फैंस

ये भी पढ़ें : IND vs PAK: फ्री में कहां देखें भारत-पाकिस्तान का मैच, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

T20 world Cup 2026 India vs Pakistan IND vs PAK
Advertisment