UAE vs CAN: यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से चटाई धूल, आर्यांश और सोहैब ने मचाया धमाल, जुनैद ने बिखेरा जलवा

UAE vs CAN: कनाडा को यूएई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 20वें मैच में 5 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में टीम के लिए आर्यांश शर्मा और सोहैब खान ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं और जीत दिलाई.

UAE vs CAN: कनाडा को यूएई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 20वें मैच में 5 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में टीम के लिए आर्यांश शर्मा और सोहैब खान ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं और जीत दिलाई.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Aryansh Sharma

Aryansh Sharma Photograph: (AFP)

UAE vs CAN: यूएई ने कनाडा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 20वें मैच में 5 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 150 रन बनाए. यूएई ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 151 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. इस जीत के हीरो आर्यांश शर्मा, सोहैब खान और जूनैद सिद्दीकी रहे, जिन्होंने टीम की जीत में अहम योगदान दिया. 

Advertisment

यूएई को शुरुआत में लगे बड़े झटके

इस मैच में कनाडा से जीत के लिए 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने यूएई की ओर से आर्यांश शर्मा और कप्तान मुहम्मद वसीम आए. वसीम 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद अलीशान शराफू 5, मयंक कुमार 4 और हर्षित कौशिक 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम के लिए आर्यांश ने सोहैब खान के साथ मिलकर टीम को जीत की ओर बढ़ाया. 

आर्यांश और सोहैब ने बिखेरा जलवा

आर्यांश शर्मा ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 41 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ अपने 50 रन पूरे किए. आर्यांश ने 53 बॉल में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ 74 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं सोहैब खान ने अंतिम ओवर्स में तूफानी बल्लेबाजी की और 29 बॉल में 4 चौके और 4 छक्कों के साथ 51 रनों की पारी खेली. कनाडा के लिए साद बिन जफर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. तो वहीं कलीम सना ने 1 विकेट अपने नाम किया. 

जुनैद सिद्दीकी ने चटकाए 5 विकेट 

इससे पहले कनाडा के लिए नवनीत धालीवाल ने 28 बॉल में 4 चौकों की मदद से 34 रनों की पारी खेली, जबकि हर्ष ठाकरे ने 41 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 50 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा श्रेयस मोव्वा ने 21 रनों की पारी खेली. यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए. जुनैद ने 4 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें :UAE vs CAN: हर्ष ठाकरे की तूफानी पारी की बदौलत कनाडा ने बनाए 150 रन, जुनैद सिद्दीकी ने यूएई के लिए चटकाए 5 विकेट

UAE Canada T20 world Cup 2026
Advertisment