/newsnation/media/media_files/2026/02/13/harsh-thaker-2026-02-13-16-48-53.jpg)
Harsh Thaker Photograph: (ADF)
UAE vs CAN: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मुकाबला कनाडा और यूएई के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में कनाडा ने टॉस जीता और यूएई को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया. इसके बाद कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 150 रन बनाए. टीम के लिए हर्ष ठाकरे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने पंजा खोला. अब यूएई को जीत के लिए 151 रनों की जरूरत हैं.
कनाडा की निराशाजनक रही शुरुआत
इस मैच में कनाडा के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए दिलप्रीत बाजवा और युवराज समरा आए. समरा 5 और बाजवा 11 रन बनाकर आउट हो गए. निकोलस किर्टन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद नवनीत धालीवाल और हर्ष ठाकरे ने पारी को संभाला और 100 के पास पहुंचाया.
A fine fifty from Harsh Thaker got the Canada innings up and running against UAE 👏
— ICC (@ICC) February 13, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup.
📝: https://t.co/RajuvtUlGPpic.twitter.com/uaCgR2pB11
हर्ष ठाकरे ने खेली अर्धशतकीय पारी
कनाडा के लिए नवनीत धालीवाल ने 28 बॉल में 4 चौकों की मदद से 34 रनों की पारी खेली, जबकि हर्ष ठाकरे ने अर्धशतक लगाया और टीम को 150 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. उन्होंने 41 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 50 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा श्रेयस मोव्वा ने 21 रनों की पारी खेली.
UAE's Junaid Siddique was on song with the ball as he picked up a five-for against Canada👌
— ICC (@ICC) February 13, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup.
📝: https://t.co/RajuvtUlGPpic.twitter.com/TN5jaHVl0p
जुनैद ने हासिल किया फाइव विकेट हॉल
यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए. जुनैद ने 4 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. जुनैद ने दिलप्रीत बाजवा, युवराज समरा, श्रेयस मोव्वा, हर्ष ठाकरे और साद बिन जफर के आउट किया.
Canada manage 150 after a brilliant five-wicket haul from Junaid Siddique! 🏏
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 13, 2026
Is this enough to defend against UAE or will the chase be wrapped up quickly? 👀
ICC Men’s #T20WorldCup | #CANvUAE | LIVE NOW 👉 https://t.co/xRf3Nc9OQ0pic.twitter.com/Xph3cUazdb
कनाडा और यूएई की प्लेइंग-11
कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), हर्ष ठाकरे, साद बिन जफर, जसकरण सिंह, दिलोन हेलीगर, कलीम सना, अंश पटेल
यूनाइटेड अरब अमीरात: आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह.
ये भी पढ़ें : अब इस टीम का कप्तान हुआ T20 World Cup 2026 से बाहर, जानिए किस 20 साल के बल्लेबाज ने किया रिप्लेस
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us