/newsnation/media/media_files/2026/02/10/nz-vs-uae-2026-02-10-16-31-21.jpg)
NZ vs UAE Photograph: (X/ICC,BLACKCAPS)
NZ vs UAE: न्यूजीलैंड और यूएई के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 6 विकेट पर 173 रनों का स्कोर खड़ा किया है. यूएई के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम ने सबसे ज्यादा 66 रनों की नाबाद पारी खेली. जबकि अलीशान शराफू 55 रन बनाए. वहीं न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 2 विकेट लिए.
मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू के बीच हुई 106 रनों की साझेदारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की पारी का आगाज आर्यांश शर्मा और कप्तान मुहम्मद वसीम ने की, लेकिन आर्यांश शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए और 6 गेंद पर 8 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने. इसके बाद मुहम्मद वसीम ने अलीशान शराफू के साथ मिलकर UAE के पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 106 रनों शतकीय साझेदारी की, लेकिन फिर इस पार्टनरशिप को मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने मिलकर तोड़ा.
मार्क चैपमैन ने अलीशान शराफू का पकड़ा अद्भूत कैच
अलीशान शराफू को मिचेल सैंटनर ने आउट किया, लेकिन मार्क चैपमैन ने बाउंड्री पर एक शानदार कैच लपका और इस कैच को डेरिल मिशेल ने पूरा किया. अलीशान शराफू ने 47 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 2 छक्का निकला. इसके अलावा कप्तान मुहम्मद वसीम ने 45 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली. वहीं मयंक कुमार ने 21 रनों का योगदान दिया.
Muhammad Waseem with a captain's knock for UAE as he brings up his half-century against New Zealand🙌
— ICC (@ICC) February 10, 2026
It is one of the @MarriottBonvoy Milestones of the tournament.
📝: https://t.co/5NVVxOiEPXpic.twitter.com/D2RVJUBvpu
An excellent half-century from Alishan Sharafu has UAE on course for a big score in Chennai 👌
— ICC (@ICC) February 10, 2026
It is one of the @MarriottBonvoy Milestones of the tournament. pic.twitter.com/J3kyUV78NP
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
यूएई की प्लेइंग 11: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.
यह भी पढ़ें: IND vs NAM: दिल्ली मैच में अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, ध्वस्त होगा आर अश्विन का रिकॉर्ड
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us