/newsnation/media/media_files/2026/02/06/vaibhav-suryavanshi-2026-02-06-20-56-21.jpg)
Vaibhav Suryavanshi Photograph: (x/bcci)
U19 World Cup 2026 Records: भारत ने इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. इसके साथ ही भारत 6 बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. भारत ने 2016, 2018, 2020, 2022 और 2024 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इस जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला है. भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 412 रन बनाए और इंग्लैंड को 311 रन पर रोककर 100 रनों से खिताबी मुकाबला जीत लिया. इस मैच में वैभव ने 175 रनों की पारी खेली.
भारत के लिए वैभव ने बनाए सबसे ज्यादा रन
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी भारत के पहले और ओवरऑल दूसरे खिलाड़ी रहे हैं. वैभव ने इस टूर्नामेंट में 7 मैचों की 7 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 439 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 62.71 और स्ट्राइक रेट 169.40 का रहा है. वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में 41 चौके और 30 छक्के लगाए हैं. वैभव टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर-1 बल्लेबाज है, जबकि वो अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज हैं.
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
Congratulations to India U19 on winning the ICC Men's U19 World Cup 2026 👏👏
Their historic 6⃣th title 🫡
Take. A. Bow 🙇
Scorecard ▶️ https://t.co/hisult7mtv#U19WorldCuppic.twitter.com/5a0Pf4wpTw
भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट हिनल पटेल और आर एस अंबरीश हैं. इन दोनों गेंदबाजों ने भारत के लिए 7-7 मैचों की 7-7 पारियों में 11-11 विकेट चटकाए हैं. हिनल का बेस्ट प्रदर्शन 5/16 रहा है, जबकि अंबरीश का बेस्ट प्रदर्शन 4/29 बेस्ट प्रदर्शन रहा है.
भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच
भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा कैच खिलन पटेल और विहान मल्होत्रा ने लिए हैं. इन दोनों ने 7-7 मैचों की 7-7 पारियों में सबसे ज्यादा 6-6 कैच पकड़े हैं. खिलन ने एक मैच में सबसे ज्यादा 2 कैच अपने नाम किए हैं. तो वहीं विहान के नाम भी एक मैच में 2 कैच लेने का कीर्तिमान दर्ज है.
भारत के लिए सबसे हाईएस्ट व्यक्तिगत टोटल
भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर वैभव सूर्यवंशी ने बनाए हैं. उन्होंने फाइनल में 80 बॉल में 15 चौके और 15 छक्कों के साथ 175 रनों की पारी खेलकर ये रिकॉर्ड अपने अपने नाम किया है. वो ओवरऑल ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं. इस पारी की बदौलत वो फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी बने.
Saving his best performance of the tournament for the biggest game of all 👏
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
Vaibhav Sooryavanshi is the Player of the Match in the final for his record-shattering knock 🙌
India U19 win by 100 runs 🏆
Updates ▶️ https://t.co/hisult6ODX#U19WorldCuppic.twitter.com/LYehNgp3Xg
ये भी पढ़ें : Vaibhav Suryavanshi Century: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का गजब कारनामा, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us