न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका नहीं, ये है ICC इवेंट में सबसे ज्यादा हारने वाली टीम, क्या नाम जानते हैं आप...

Unique Record: क्या आपको मालूम है कि आईसीसी इवेंट्स में सबसे ज्यादा फाइनल हारने वाली टीम कौन सी है? अगर आपको लगता है कि वो टीम न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका है, तो आप गलत सोच रहे हैं...

Unique Record: क्या आपको मालूम है कि आईसीसी इवेंट्स में सबसे ज्यादा फाइनल हारने वाली टीम कौन सी है? अगर आपको लगता है कि वो टीम न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका है, तो आप गलत सोच रहे हैं...

author-image
Sonam Gupta
New Update
This team has lost most finals in ICC events team india is on number 1

भारत बनाम न्यूजीलैंड Photograph: (Image Source: AFP)

Unique Record: टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने खिताबी जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने तीसरी बार इस टूर्नामेंट में ट्रॉफी अपने नाम की. एक ओर जहां भारत ने जीत के बाद जश्न मनाया, वहीं न्यूजीलैंड की टीम के हाथ निराशा लगी और उन्हें एक बार फिर फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा. मगर, क्या आपको मालूम है कि आईसीसी इवेंट्स में सबसे ज्यादा फाइनल हारने वाली टीम कौन सी है? अगर आपको लगता है कि वो टीम न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका है, तो ये गलत सोच रहे हैं, क्योंकि लिस्ट में न्यूजीलैंड का नाम तो तीसरे नंबर पर आता है.

Advertisment

किस टीम ने हारे हैं सबसे ज्यादा फाइनल?

आईसीसी इवेंट में सबसे ज्यादा बार फाइनल मैच हारने वाली टीम कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम है. टीम इंडिया ने अब तक आईसीसी टूर्नामेंट में कुल 15 फाइनल खेले हैं, जिसमें 7 बार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है.

आपको बता दें, टीम इंडिया को फाइनल में पहली हार 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी में मिली, जब न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया था. फिर, आईसीसी विश्व कप 2003 में, आईसीसी टी-20 विश्व कप 2014 में, चैंपियंस ट्रॉफी 2017, आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2021 और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2023, आईसीसी विश्व कप 2023 में हार का सामना करना पड़ा.

वर्षटूर्नामेंटफाइनल में किससे हारा
2000ICC Champions TrophyNew Zealand national cricket team
2003ICC Cricket World CupAustralia national cricket team
2014ICC Men's T20 World CupSri Lanka national cricket team
2017ICC Champions TrophyPakistan national cricket team
2021ICC World Test Championship FinalNew Zealand national cricket team
2023ICC World Test Championship FinalAustralia national cricket team
2023ICC Cricket World CupAustralia national cricket team

न्यूजीलैंड ने कितने फाइनल हारे?

आईसीसी इवेंट में सबसे ज्यादा फाइनल हारने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है. इंग्लैंड ने 6 फाइनल हारे हैं, वहीं न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी इवेंट में सबसे ज्यादा फाइनल हारने वाली तीसरी टीम है, जिसने अब तक 5 फाइनल मैच हारे हैं.

यहां देखें किस टीम ने कितने फाइनल हारे

क्रमांकटीमहारे हुए ICC फाइनल (लगभग)
1India national cricket team7
2England cricket team6
3New Zealand national cricket team5
4Sri Lanka national cricket team4
5Australia national cricket team4

ये भी पढ़ें:ट्रॉफी के साथ कैसी हुई भारतीय खिलाड़ियों की सुबह, देखें वर्ल्ड चैंपियंस की शानदार तस्वीरें

Unique record
Advertisment