/newsnation/media/media_files/2026/03/09/indian-players-with-trophy-2026-03-09-10-43-30.jpg)
Indian players with trophy Photograph: (AFP)
Indian players with trophy: टीम इंडिया एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद फिर से अब टीम इंडिया ने 2026 में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. न्यूजीलैंड पर 96 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी फिर से वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं. अब इन वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों की सुबह ट्रॉफी के साथ कैसी हुई है, आइए इनकी तस्वीरें देखकर इस बारे में जानते हैं.
वरुण ने चाय पीते हुए ट्रॉफी के साथ शेयर की तस्वीर
इंडियन क्रिके टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सबसे पहले सुबह-सुबह उठाकर ट्रॉफी के साथ तस्वीर शेयर की है. वरुण इस दौरान चाय पीते हुए नजर आए. उन्होंने ट्रॉफी के साथ सोफे पर बैठेकर और खड़े होकर ट्रॉफी के साथ तस्वीर लगाई है.
VARUN CHAKARAVARTHY HAVING A TEA WITH T20 WC TROPHY 😍🔥 pic.twitter.com/NkvFxaiuyy
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 9, 2026
कुलदीप यादव ने शेयर की ट्रॉफी संग तस्वीर
भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने सुबह-सुबह ट्रॉफी के साथ अपने इंस्टाग्राम स्टोरी तस्वीर शेयर की है. इस फोटो वो कुलदीप ब्लैक कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक ही मैच खेला है.
सूर्या की ट्रॉफी के साथ सुबह की पहली तस्वीर
सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है. वो ट्रॉफी के साथ सोफे पर बैठे हुए हैं. उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखी जा सकता है. उन्होंने स्टोरी पर गुड मॉर्निंग भी लिखा है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/09/indian-players-with-trophy-2026-03-09-11-17-50.jpg)
इसके साथ ही शिवम दुबे की सुबह ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन के साथ हुई, उन्होंने अपने भाई के साथ ट्रॉफी लेकर फोटो क्लिक करवाई है. उन्होंने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है.
ये भी पढ़ें :Team India Victory Parade: कब, कहां और किस समय होगी वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया की विक्ट्री परेड, जानिए डिटेल्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us