/newsnation/media/media_files/2026/03/09/team-india-victory-parade-2026-03-09-10-10-04.jpg)
Team India Victory Parade Photograph: (AFP)
Team India Victory Parade: टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है. अब भारतीय क्रिकेट फैंस इंडियन क्रिकेट टीम की विक्ट्री परेड के बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं. वो जानना चाह रहे हैं कि, कब, कहां और किस समय टीम इंडिया की विक्ट्री परेड निकाली जाएगी. क्या भारत की विक्ट्री परेड बस में निकलेगी या फिर अगल तरह से विजय यात्रा का जश्न मनाया जाएगा. आइए इस बारे में जातने हैं.
𝐂.𝐇.𝐀.𝐌.𝐏.𝐈.𝐎.𝐍.𝐒 🇮🇳#TeamIndia clinch a record 3️⃣rd ICC Men's #T20WorldCup title 🏆
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
Take. A. Bow 🫡#MenInBlue | #Final | #INDvNZpic.twitter.com/nml1AZY5tK
टीम इंडिया की विक्ट्री परेड
टीम इंडिया की विक्ट्री परेड को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. भारतीय क्रिकेट क्रंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से अब तक इस बारे में कोई भी सूचना नहीं दी गई है लेकिन जल्द ही इस बारे में जानकारी दी जा सकती है. क्योंकि फैंस भारत की विक्ट्री परेड के लिए काफी उत्साहित है.
इससे पहले जब साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब साउथ अफ्रीका में जीता था, तब भी विक्ट्री परेड भारत में आयोजित की गई थी. इसके बाद जब 2024 में रोहित शर्मा ने भारत को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया तब भी मुंबई में विक्ट्री परेड आयोजित की थी.
भारत की बस परेड को होस्ट करेगा कौन सा शहर?
वर्ल्ड चैंपियन टीम की वापसी के लिए आयोजित होने वाली बस परेड की मेजबानी करने वाले शहर की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में मुंबई का नाम सबसे आगे है. इसके लिए दिल्ली को भी चुना जा सकता है.
बस परेड कब होगी?
भारतीय टीम का कार्यक्रम अभी तक तय नहीं हुआ है. 8 मार्च की रात तक टीम अहमदाबाद में ही है. अब 9 या 10 मार्च को विक्ट्री परेड का आयोजन किया जा सकता है, अभी टीम प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात कर सकती है. टीम इंडिया दिल्ली में पीएम से मिल सकती है.
बस परेड किस समय होगी?
ट्रॉफी के साथ विजय यात्रा का सटीक समय अभी घोषित नहीं किया गया है. ये कार्यक्रम आयोजित होता है, तो इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
𝐂𝐡𝐚𝐦𝐩𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐰𝐨𝐫𝐥𝐝, 𝙤𝙣𝙘𝙚 𝙖𝙜𝙖𝙞𝙣 🇮🇳🏆#T20WorldCuppic.twitter.com/5yXPTc7oXh
— ICC (@ICC) March 8, 2026
अभी तक टीम इंडिया की विक्ट्री परेड होगी या नहीं होगा. कब और किस समय कहां पर होगी. इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
कैसा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल
भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रनों पर ऑलआउट हो गई और 96 रनों से हार गई. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम लिया.
इन खिलाड़ियों ने मैच में बिखेरा जलवा
भारत के लिए बल्ले के साथ संजू सैमसन ने 89, अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रनों की पारी खेली. वहीं गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह ने 4 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट हासिल किए. बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. वहीं संजू प्लेयर ऑफ द सीरीज बने.
ये भी पढ़ें :टी20 वर्ल्ड कप में कब किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड, जानिए सभी के नाम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us