/newsnation/media/media_files/2026/03/09/sanju-samson-2026-03-09-09-55-45.jpg)
Sanju Samson Photograph: (AFP)
T20 World Cup: इंडियन क्रिकेट टीम एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन को उनके धमाकेदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने भारत के लिए लगातार तीन मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया. उनकी पारी की बदौलत टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब उठा पाई. इसके इनाम के तौर पर उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला.लेकिन आज हम आपको भारत के लिए अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे.
टी20 वर्ल्ड कप में दिखा संजू सैमसन का जलवा
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए संजू सैमसन ने धमाल मचाया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. संजू ने 3 अर्धशतकों के साथ 321 रन बनाए. उन्होंने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में 97 और सेमीफाइनल और फाइनल में 89 रनों की पारी खेली. उन्होंने भारत के लिए प्लेइंग-11 से ड्रॉप होने के बाद वापसी करते हुए टूर्नामेंट में सिर्फ 5 मैच खेले. इस दौरान उनका औसत 80.25 और स्ट्राइक रेट 199.37 का रहा है.
3️⃣2️⃣1️⃣ RUNS 🔥
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
3️⃣ FIFTIES 👏
8️⃣0️⃣.2️⃣5️⃣ AVERAGE ✨
A performance for the ages from SANJU SAMSON 🫡#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #Final | #INDvNZ | @IamSanjuSamsonpic.twitter.com/oUDtppO3Mv
संजू के अलावा इन दो खिलाड़ियों ने भी जीता प्लेयर ऑफ द मैच
इससे पहले भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 2 और खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीत चुके हैं. इसमें विराट कोहली का नाम शामिल है. विराट ने ये कारनामा एक बार नहीं बल्कि दो बार किया है. वो ऐसा करने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी है. विराट के अलावा जसप्रीत बुमराह भी एक बार टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड हासिल कर चुके हैं.
T20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए भारतीय खिलाड़ी
- 2014: विराट कोहली
- 2016: विराट कोहली
- 2024: जसप्रीत बुमराह
- 2026: संजू सैमसन
विराट कोहली
विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड जीता था. विराट ने इस संस्करण में 6 मैचों में 4 अर्धशतकों के साथ 319 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 106.33 और स्ट्राइक रेट 129.14 का रहा था.
इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2016 में भी विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. विराट लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी है. इस संस्करण विराट ने 5 मैचों में 273 रन बनाए थे. उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए थे.
India. Home. World Champions. 🇮🇳🏆
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) March 9, 2026
Couldn’t have imagined this any better even if I tried. From dreaming about playing for India in this city to creating history here, it’s been a blessed ride.
Grateful for this team, the support, the fans, and this moment. pic.twitter.com/zlJTgjCrnD
जसप्रीत बुमराह
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड जीता था. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 8 मैचों में कुल 15 विकेट हासिल किए थे. उन्होंने मुश्किल समय में बॉलिंग डाली और जमकर विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा ने लूटी महफिल, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैदान पर किया जमकर एन्जॉय
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us