ये हैं वो 5 भारतीय बल्लेबाज, जिन्होंने T20I पारी की पहली गेंद पर लगाया है 'छक्का'

पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया. मगर, क्या आप उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने T20I में पहली बॉल पर सिक्स लगाया है.

पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया. मगर, क्या आप उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने T20I में पहली बॉल पर सिक्स लगाया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
these 5 indian batter hit six in first ball of t20i match

these 5 indian batter hit six in first ball of t20i match Photograph: (SOCIAL MEDIA)

Abhishek Sharma: एशिया कप 2025 में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर आगाज किया. इसी के साथ वह भारत के लिए T20I क्रिकेट में पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले महज 5वें क्रिकेटर बन गए. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में पारी की पहली बॉल को 6 रन के लिए बाउंड्री पार भेजा है.

Advertisment

अभिषेक शर्मा ने लगाया था पहली बॉल पर सिक्स

रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत ही छक्के के साथ की. अभिषेक ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का लगाया. अफरीदी ने लेग स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद फेंकी थी, अभिषेक ने गेंद को घुमाया और पुल किया, टॉप एज उड़कर हारिस के पीछे गया.

इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में भी अभिषेक ने शाहीन पर हमला किया था और सीधा चौका जड़ दिया था. अभिषेक ने अपनी पारी में 39 गेंदों का सामना किया और 74 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 189.74 का था और उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके लगाए.

T20I पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ते भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा, आदिल राशिद, अहमदाबाद 2021

यशस्वी जायसवाल, सिकंदर रजा, हरारे 2024

संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर, मुंबई विश्व कप 2025

अभिषेक शर्मा, हैदर अली, दुबई 2025

अभिषेक शर्मा, शाहीन अफरीदी, दुबई 2025

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने अभिषेक शर्मा

रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 74 रनों की एक ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. इस शानदार पारी की बदौलत अभिषेक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. अभिषेक ने अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में 208.43 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 12 छक्के निकले.

ये भी पढ़ें: एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने अभिषेक शर्मा, टॉप-5 में पाकिस्तानी बल्लेबाज भी शामिल

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत से हारने के बाद भी फाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, करने होंगे 2 मुश्किल काम

एशिया कप India vs Pakistan Asia Cup 2025 IND vs PAK cricket news in hindi sports news in hindi
Advertisment