/newsnation/media/media_files/2026/03/09/team-india-2026-03-09-18-42-16.jpg)
भारतीय क्रिकेट टीम Photograph: (Image Source: X/BCCI)
ICC Trophy: टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर खिताबी जीत दर्ज की. भारत ने अब तक 15 बार आईसीसी इवेंट्स के फाइनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें कभी भारत को जीत मिली, तो कभी हार का सामना भी करना पड़ा. क्या आपको मालूम है कि टीम इंडिया ने कब-कब और किन-किन टीमों के खिलाफ फाइनल मैच खेला है? आइए सभी खिताबी जीत के बारे में जानते हैं...
1- विश्व कप 1983 में भारत ने जीती थी पहली ट्रॉफी
भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली आईसीसी ट्रॉफी कपिल देव की कप्तानी में जीती थी. टीम इंडिया ने 1983 में खेले गए विश्व कप के फाइनल मैच में वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में हराकर ट्रॉफी जीती थी. इंग्लैंड की धरती पर मिली उस खिताबी जीत ने टीम इंडिया को उस मुकाम पर पहुंचाने की नींव रखी थी, जहां टीम इंडिया अभी है. इसलिए वो जीत भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है.
2- चैंपियंस ट्रॉफी 2002
चैंपियंस ट्रॉफी 2002 श्रीलंका में खेली गई थी. टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका की टीम के बीच फाइनल मैच खेला जाने वाला था, लेकिन बारिश ने मजा खराब किया और मैच बारिश में धुल गया. आईसीसी इवेंट के फाइनल मैच के वॉशआउट होने पर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता बनाया जाता है. नतीजन, भारत और श्रीलंका दोनों संयुक्त विजेता रहीं और ये टीम इंडिया की दूसरी आईसीसी ट्रॉफी बन गई.
3- टी-20 विश्व कप 2007
टी-20 विश्व कप 2007 में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहले ही संस्करण में खिताबी जीत दर्ज कर ली थी. एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को 5 रन से हराकर अपनी तीसरी आईसीसी ट्रॉफी जीती थी.
4- विश्व कप 2011
भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में खेले गए विश्व कप 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की थी. एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी उठाई थी और एमएस धोनी के बल्ले से निकला विनिंग सिक्स भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक है. ये भारत की चौथी आईसीसी ट्रॉफी रही.
5- चैंपियंस ट्रॉफी 2013
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 इंग्लैंड की मेजबानी में खेली गई थी. टूर्नामेंट में एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल मैच में मेजबान टीम को 5 रन से हराकर ट्रॉफी जीती थी. जो भारत की 5वीं आईसीसी ट्रॉफी थी. वहीं, एमएस धोनी ने भारत को तीसरी आईसीसी ट्रॉफी जिताई थी.
6- T20 विश्व कप 2024
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी ट्रॉफी का सालों से चला आ रहा सूखा खत्म करते हुए टी-20 विश्व कप 2024 में खिताब अपने नाम किया था. फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम को 7 रन से हराकर 17 साल बाद टी-20 विश्व कप में दोबारा खिताबी जीत दर्ज की थी.
7- चैंपियंस ट्रॉफी 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 दुबई की मेजबानी में खेला गया था, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी. वो भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी थी.
A momentous occasion to cherish forever 🙌🏆
— BCCI (@BCCI) March 9, 2026
ICC Chair Mr. @JayShah handed over the ICC Men's T20 World Cup 2026 winners' trophy to Captain Surya Kumar Yadav and #TeamIndia on a special night in Ahmedabad 👏@surya_14kumar | #MenInBlue | #Finalpic.twitter.com/B0AB5WxZAD
8- टीम इंडिया ने जीती 8वीं ICC ट्रॉफी
टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने 96 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की और इसी के साथ भारतीय टीम ने तीसरा टी-20 विश्व कप और 8वीं आईसीसी ट्रॉपी जीती.
यहां देखें पूरी लिस्ट
| क्रम | वर्ष | टूर्नामेंट | फाइनल में किसे हराया | नतीजा |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 1983 | ICC Cricket World Cup | West Indies cricket team | 43 रन से जीत |
| 2 | 2002 | ICC Champions Trophy | Sri Lanka national cricket team | ट्रॉफी साझा (बारिश के कारण) |
| 3 | 2007 | ICC Men's T20 World Cup | Pakistan national cricket team | 5 रन से जीत |
| 4 | 2011 | ICC Cricket World Cup | Sri Lanka national cricket team | 6 विकेट से जीत |
| 5 | 2013 | ICC Champions Trophy | England cricket team | 5 रन से जीत |
| 6 | 2024 | ICC Men's T20 World Cup | South Africa national cricket team | 7 रन से जीत |
| 7 | 2025 | ICC Champions Trophy | New Zealand national cricket team | 4 विकेट से जीत |
| 8 | 2026 | ICC Men's T20 World Cup | New Zealand national cricket team | 96 रन से जीत |
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका नहीं, ये है ICC इवेंट में सबसे ज्यादा हारने वाली टीम, क्या नाम जानते हैं आप...
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us