टीम इंडिया का अगला कार्यक्रम आया सामने, T20 विश्व कप के बाद इस टीम भिड़ेगा भारत, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

IND vs AFG: टी-20 विश्व कप 2026 के बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ मैच खेलेगी. इसका शेड्यूल और वेन्यू सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं डीटेल्स...

IND vs AFG: टी-20 विश्व कप 2026 के बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ मैच खेलेगी. इसका शेड्यूल और वेन्यू सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं डीटेल्स...

author-image
Sonam Gupta
New Update
rohit sharma shubman gill rohit sharma

rohit sharma shubman gill rohit sharma

IND vs AFG: टी-20 विश्व कप 2026 के बीच टीम इंडिया के अगले शेड्यूल की तारीखें सामने आ गई हैं. भारतीय टीम के खिलाड़ी विश्व कप के बाद आईपीएल में व्यस्त हो जाएंगे और आईपीएल के खत्म होने के बाद जून में टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ मैच खेलने वाली है. भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जाएगी. तो आइए जानते हैं कि ये मैच कब, कहां और कितनी तारीख को खेले जाएंगे. BCCI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस टूर का आधिकारिक ऐलान किया है.

Advertisment

जून में भारत-अफगानिस्तान का होगा आमना-सामना

टी-20 विश्व कप 2026 के खत्म होने के बाद जून महीने में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले खेले जाने वाले हैं. दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा, जो 6 जून से शुरू होगा. फिर, भारत-अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा भी एक्शन में नजर आएंगे. सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में, दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में और तीसरा वनडे मैच 20 जून को चेन्नई में खेलने वाली है.

एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा

जून में भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा के एक्शन में नजर आने की पूरी उम्मीद है. ये दोनों दिग्गज पिछली बार जनवरी में न्यूजीलैंड के साथ खेली गई वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे.

यहां देखें पूरा शेड्यूल

क्रमांकमैच का प्रकारतारीखस्थान
1पहला टेस्ट6 जूनन्यू चंडीगढ़
2पहला वनडे14 जूनDharamshala
3दूसरा वनडे17 जूनLucknow
4तीसरा वनडे20 जूनChennai

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया सहित इन 4 टीमों ने सेमीफाइनल में किया क्वालीफाई, जानिए कब और किन टीमों के बीच होंगे नॉकआउट मैच

Team India
Advertisment