/newsnation/media/media_files/2026/03/02/4-teams-qualify-in-semi-finals-in-t20-world-cup-2026-know-when-where-team-play-matches-against-whom-2026-03-02-09-44-00.jpg)
4 teams qualify in semi-finals in t20 world cup 2026 know when where team play matches against whom
T20 World Cup 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए सेमीफाइनल तक पहुंच गया है. रविवार को वेस्टइंडीज को हराने के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है. अब 4 और 5 मार्च को टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच खेले जाने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सेमीफाइनल मैचों में कब और किन टीमों के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है.
किन 4 टीमों ने किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई?
टी-20 विश्व कप 2026 को अपनी 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमें मिल चुकी हैं. ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका और भारत ने और ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया है.
4 और 5 मार्च को होंगे सेमीफाइनल
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे. जी हां, जब एक ओर पूरा देश होली का त्योहार मना रहा होगा, तब खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे.
𝗧𝗵𝗲 𝘁𝗶𝘁𝗹𝗲 𝗱𝗲𝗳𝗲𝗻𝗰𝗲 𝗰𝗼𝗻𝘁𝗶𝗻𝘂𝗲𝘀 🇮🇳#TeamIndia are semi-finals bound in the #T20WorldCup 👏
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#MenInBlue | #INDvWIpic.twitter.com/45sjJydel9
किन मैदानों पर होंगे सेमीफाइनल मैच?
T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले भारत में ही खेले जाएंगे, क्योंकि पाकिस्तान की टीम सुपर-8 से ही बाहर हो चुकी है. पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन-गार्डन्स में खेला जाएगा, तो वहीं दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा.
𝐀𝐧𝐝 𝐭𝐡𝐞𝐧 𝐭𝐡𝐞𝐫𝐞 𝐰𝐞𝐫𝐞 𝐟𝐨𝐮𝐫 🤩
— ICC (@ICC) March 1, 2026
The #T20WorldCup 2026 semi-finals are locked 🔒
More details➡️ https://t.co/0UKXfuke7cpic.twitter.com/IxJeZvr5M3
किन टीमों के बीच होगी भिड़ंत?
सुपर-8 में टीम इंडिया ग्रुप-1 में दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया, तो वहीं साउथ अफ्रीका टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची. वहीं, ग्रुप-2 से इंग्लैंड की टीम ने टॉप पर रहते हुए क्वालीफाई किया, तो वहीं न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर रहते हुए वहां पहुंची.
पहला सेमीफाइनल मैच ग्रुप-1 की टॉपर साउथ अफ्रीका और ग्रुप-2 की नंबर वाली टीम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम का सामना ग्रुप-2 की नंबर पर क्वालीफाई करने वाली टीम इंग्लैंड से सामना होगा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us