/newsnation/media/media_files/2026/03/02/virat-kohli-rohit-sharma-2026-03-02-12-00-26.jpg)
virat kohli rohit sharma Photograph: (Image Source: AFP)
Rohit Sharma Virat Kohli: टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचते ही बीसीसीआई ने फैंस को गुड न्यूज दी है. बोर्ड ने टीम इंडिया के आगामी कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है. अफगानिस्तान की टीम जून में भारत दौरे पर आ रही है, जहां दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस वनडे सीरीज में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के एक्शन में नजर आने की पूरी-पूरी उम्मीद है.
जून में एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा
जून में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आ रही है. भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच पहले एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा के एक्शन में नजर आने की पूरी उम्मीद है. ये दोनों दिग्गज पिछली बार जनवरी में न्यूजीलैंड के साथ खेली गई वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे.
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) March 2, 2026
Here's a look at the schedule for Afghanistan Men’s Team’s tour of India in June 2026 🗓️
Details ▶️ https://t.co/OkJVip4AhJ#TeamIndia | #INDvAFGpic.twitter.com/CQhIliTf2E
आईपीएल के बाद होगा ये मैच
टी-20 विश्व कप 2026 के बाद भारतीय खिलाड़ी IPL 2026 में बिजी हो जाएंगे. खबरें हैं कि 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत होगी. ऐसे में आईपीएल के रोमांच के बाद 6 जून से भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसका पूरा शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है. ये सीरीज 2027 में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिहाज से काफी अहम होगी.
यहां देखें पूरा शेड्यूल
| क्रमांक | मैच का प्रकार | तारीख | स्थान |
|---|---|---|---|
| 1 | पहला टेस्ट | 6 जून | न्यू चंडीगढ़ |
| 2 | पहला वनडे | 14 जून | धर्मशाला |
| 3 | दूसरा वनडे | 17 जून | लखनऊ |
| 4 | तीसरा वनडे | 20 जून | चेन्नई |
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया सहित इन 4 टीमों ने सेमीफाइनल में किया क्वालीफाई, जानिए कब और किन टीमों के बीच होंगे नॉकआउट मैच
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us