/newsnation/media/media_files/2026/02/27/team-india-2026-02-27-12-31-27.jpg)
Team India Photograph: (X/BCCI)
Team India Semi-Final Scenario: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रही है. टीम इंडिया अपने घर पर वर्ल्ड कप खेल रही है. इंडियन क्रिकेट टीम ने सुपर-8 में अपनी पहली जीत जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से दर्ज की है. अब क्या टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना पाएगा. वो सेमीफाइनल का टिकट किस तरह पा सकता है. उसके सेमीफाइनल में पहुंचने का सिनेरियो क्या है, आइए आज इस बारे में जानते हैं.
भारत कैसे बना पाएगा सेमीफाइनल में जगह, जानें समीकरण
भारतीय क्रिकेट टीम ने लीग स्टेज में 4 मैच खेले और 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ सुपर-8 में प्रवेश किया. इसके बाद भारत को सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों हार मिली, जिसके बाद उसके सेमीफाइनल में जगह बनाने पर खतरे के बादल मंडराने लगे. क्योंकि टीम इंडिया का नेट रन रेट माइनस में चला गया. टीम इंडिया का नेट रन रेट -3.800 पर पहुंच गया.
Plenty of positives for India in a big #T20WorldCup win over Zimbabwe 👌
— ICC (@ICC) February 26, 2026
Tournament broadcast details 📺 https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/FJxiyuVctI
इसके बाद भारत को अपने रन रेट को बेहतर करने के लिए काफी मश्क्त करनती थी. लेकिन सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर भारत का सारा मसला खत्म कर दिया. इसके बाद भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोनों मुकाबले जीतने थे, उसके लिए वेस्टइंडीज की हार और साउथ अफ्रीका की उस पर जीत के बाद नेट रन रेट मैटर नहीं करता.
एक जीत और भारत कटा लेगा सेमीफाइनल का टिकट
टीम इंडिया सीधे अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. ऐसे में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर अपना आधा काम कर दिया है. अब अगर भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे हर हार में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतना होगा. भारत और वेस्टइंडीज का ये मार्च वर्चुअल क्वार्टरफाइनल होने वाला है, जिसे जीतकर ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. अगर भारत ये मैच हार गया तो वो सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा.
इस स्थिति में भी भारत हो सकता है सेमीफाइनल से बाहर
इसके साथ ही अगर भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला अंतिम मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है. तो ऐसे स्थिति में दोनों को 1-1 अंक मिलेगा और भारत और वेस्टइंडीज 3-3 प्वाइंट्स के साथ बराबरी पर आ जाएंगे. ऐसे में नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनलिस्ट टीम को चुना जाएगा. इस स्थिति में वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. वेस्टइंडीज का नेट रन रेट इस वक्त +1.791 जबकि भारत का - 0.100 है.
ये भी पढ़ें : आज बगैर खेले पाकिस्तान हो जाएगा वर्ल्ड कप से बाहर? या चमकेगी किस्तम, देखें इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के आंकड़े
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us