IND vs ZIM: चेन्नई में भारतीय खिलाड़ियों के ये रिकॉर्ड बढ़ा रहे टीम इंडिया की टेंशन, यहां भारत खेलेगा करो या मरो वाला मैच

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मैच 26 फरवरी को चेन्नई में खेला जाएगा. चेन्नई के मैदान का एक रिकॉर्ड देख टीम इंडिया की टेंशन जरूर बढ़ गई होगी.

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मैच 26 फरवरी को चेन्नई में खेला जाएगा. चेन्नई के मैदान का एक रिकॉर्ड देख टीम इंडिया की टेंशन जरूर बढ़ गई होगी.

author-image
Roshni Singh
New Update
Suryakumar Yadav Hardik Pandya

Suryakumar Yadav Hardik Pandya Photograph: (AFP)

IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का प्रदर्शन तो शानदार रहा है, लेकिन सुपर-8 के पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका से मिली 76 रनों के हार से भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है. भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उसे हर हाल में बचे दोनों मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी. भारत अपना दूसरा मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी, लेकिन इस मैच से पहले एक रिकॉर्ड देख टीम इंडिया की टेंशन जरूर बढ़ गई होगी.

Advertisment

चेन्नई में खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे का सुपर-8 का मैच

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 का मैच 26 फरवरी को खेला जाएगा. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों जो इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे हैं उनका प्रदर्शन टी20 इंटरनेशनल में कुछ खास नहीं रहा है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल 5 में से 4 खिलाड़ी इस मैदान पर 15 रन से ज्यादा स्कोर नहीं कर पाए हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल हो रहे बल्लेबाजों में अब तक सिर्फ कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा चेन्नई में टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जबकि शिवम दुबे और ईशान किशन चेन्नई में अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. 

चेन्नई के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों का बुरा हाल

सूर्यकुमार यादव ने चेन्नई में सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और सिर्फ 12 रन बनाए हैं. वहीं अक्षर पटेल भी एक टी20I मैच में सिर्फ 2 रन बनाए हैं. जबकि अभिषेक शर्मा भी इस मैदान पर सिर्फ एक टी20I मैचों में सिर्फ 12 रन बनाए हैं. वहीं हार्दिक भी यहां सिर्फ एक टी20 मैच खेले हैं और सिर्फ 7 रन बनाए हैं. संजू सैमसन भी यहां एक टी20 मैच खेले हैं और सिर्फ 5 रन बनाए हैं. 

चेन्नई में टी20 इंटरनेशनल में तिलक वर्मा ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

वहीं तिलक वर्मा का चेन्नई के मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में अच्छा रिकॉर्ड है. तिलक भी चेन्नई के मैदान पर सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस मैच में उन्होंने 72 रनों की नाबाद पारी खेली थी. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. ऐसे में खिलाड़ियों का यह रिकॉर्ड टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकता है.

यह भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए ODI मैच में फील्डिंग के लिए क्यों नहीं आईं हरमनप्रीत कौर? BCCI ने बताई वजह

T20 world Cup 2026 IND vs ZIM
Advertisment