/newsnation/media/media_files/2026/02/24/harmanpreet-kaur-2026-02-24-16-03-37.jpg)
Harmanpreet Kaur Photograph: (Image Source: X/AFP)
Harmanpreet Kaur Update: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच पहला वनडे मैच ब्रिस्बेन में खेला गया, जिसमें कंगारू टीम ने टीम इंडिया को हरा दिया है. इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्लेबाजी तो की, लेकिन वह फील्डिंग करने नहीं आईं और उनकी जगह स्मृति मंधाना ने कमान संभाली. बीसीसीआई ने उस वजह के बारे में बताया है, जिसके कारण हरमन दूसरी पारी में मैदान पर नहीं आईं.
Harmanpreet Kaur फील्डिंग के लिए क्यों नहीं आईं?
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की, तब तो कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर आईं. मगर, दूसरी पारी में वह मैदान पर नहीं उतरी. बीसीसीआई ने जानकारी दी कि उन्हें बल्लेबाजी के समय बाएं घुटने में चोट लग गई. BCCI ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, बैटिंग करते समय बाएं घुटने में चोट लगने के बाद कैप्टन हरमनप्रीत कौर दूसरी इनिंग्स में फील्ड पर नहीं उतरीं. BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नजर रख रही है. उनकी गैरमौजूदगी में वाइस-कैप्टन स्मृति मंधाना टीम की कप्तानी कर रही हैं.
🚨 𝗨𝗣𝗗𝗔𝗧𝗘
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 24, 2026
Captain Harmanpreet Kaur has not taken the field in the second innings after sustaining an injury to her left knee while batting. The BCCI Medical Team is monitoring her progress. Vice-captain Smriti Mandhana is leading the side in her absence.#TeamIndia |…
हरमनप्रीत कौर ने लगाई फिफ्टी
टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. हरमन ने 84 गेंदों पर 53 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 चौकें लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 63.10 का रहा.
ऑस्ट्रेलिया ने 76 रनों से जीता पहला वनडे
Australia win the 1⃣st ODI by 6 wickets.
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 24, 2026
We shift our focus to the next match in Hobart.
Scorecard ▶️ https://t.co/yUKqC8iLON#TeamIndia | #AUSvINDpic.twitter.com/cVOLwrqqeU
ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी का फैसला किया था, लेकिन टीम इंडिया पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी भी नहीं कर सकी. भारत ने 48.3 ओवरों में 214 रन बोर्ड पर लगाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 39वें ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर सफलतापूर्वक लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने सबसे बड़ी 76 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया, मैथ मूनी और एलिसा हीली ने खेलीं तूफानी पारी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us