/newsnation/media/media_files/2026/02/24/ind-w-vs-aus-w-2026-02-24-15-45-02.jpg)
IND W vs AUS W Photograph: (X/BCCI)
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया को पहले वनडे मैच में 6 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने 38.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 217 रन बनाकर आसानी से हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसा हीली और बूथ मूनी ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं.
ऑस्ट्रेलिया को मिली शानदार शुरुआत
भारत से जीत के लिए मिले 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिसा हीली और पीवी लिचफील्ड मैदान पर आईं. इन दोनों ने मिलकर 10.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की. टीम को पहला झटका लिचफील्ड के रूप में लगा. उन्होंने 32 बॉल में 6 चौकों के साथ 32 रनों की पारी खेली. उन्हें श्री चरणी ने पवेलियन भेजा.
Jemimah Rodrigues with a brilliant catch 🫡
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 24, 2026
Kranti Gaud strikes as #TeamIndia have wicket no.3⃣ 🙌
Updates ▶️ https://t.co/yUKqC8iLON#AUSvINDpic.twitter.com/SzHS2Ku6rP
हीली और मूनी ने लगाए अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसा हीली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 70 बॉल में 4 चौकों के साथ 50 रनों की पारी खेली. उनके अलावा बैथ मूनी ने टीम के लिए मैच जिताई अर्धशतकीय पारी खेली. मूनी ने 79 बॉल में 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 76 रनों की पारी खेली. मूनी के अलावा एनाबेल सदरलैंड ने 44 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 48 रनों की नाबाद पारी खेली. भारत के लिए श्री चरणी ने 2, क्रांति ग्रौड और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया.
Australia cruise to a comfortable victory in their first ODI against India 💪
— ICC (@ICC) February 24, 2026
📝: https://t.co/DsGHVRBVD5pic.twitter.com/9Jqxp34IBr
भारत ने मंधाना-हमनप्रीत की बदौलत बनाए 215 रन
इससे पहले टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने 68 बॉल में 7 चौकों की मदद से 58 रनों की पारी खेली तो वहीं, कप्तान हरमनप्रीत ने 79 बॉल में 3 चौकों की मदद से 53 रनों की पारी खेली. काश्वी गौतम ने 44 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 43 रनों की बेहतरीन पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर ने 3 और मेगन शूट ने 2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत 214 पर ढेर, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने जड़े अर्धशतक
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us