IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत 214 पर ढेर, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने जड़े अर्धशतक

IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 215 रनों का लक्ष्य मेजबान टीम को दिया है. भारत के लिए स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक लगाए.

IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 215 रनों का लक्ष्य मेजबान टीम को दिया है. भारत के लिए स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक लगाए.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND W vs AUS W

IND W vs AUS W Photograph: (X/BCCI WOMENS)

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया ने 48.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 214 रन बनाए हैं. टीम के लिए स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक लगाए. अब ऑस्ट्रेलिया को मुकाबला जीतने के लिए 215 रन बनाने होंगे. 

Advertisment

भारत को लगे शुरुआत में 2 बड़े झटके

इस मैच में भारत के लिए प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करने के लिए आईं. भारत को प्रतिका (0) के रूप में पहले ही ओवर में पहला झटका लगा. मेगन शूट ने उन्हें एलबीड्ब्यू आउट कर पवेलियन भेजा. इसके बाद शेफाली वर्मा 4 रन के निजी स्कोर पर डार्सी ब्राउन के हाथों कॉट एंड बोल्ड आउट हुईं. 

स्मृति मंधाना ने लगाया अर्धशतक

इसके बाद भारत की पारी को स्मृति मंधाना ने संभाला. उन्होंने 56 बॉल में 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर अपने वनडे करियर की 35वीं वनडे हाफसेंचुरी लगाई. मंधाना ने इस मैच में 68 बॉल में 58 रनों की पारी खेली. मंधाना को किंम गार्थ ने एलान किंग के हाथों कैच आउट कराया. 

हरमनप्रीत कौर के बल्ले से भी निकली फिफ्टी

भारतीय कप्तान ने भी टीम को संभाला और अर्धशतक लगाया. हरमनप्रीत ने 79 बॉल में 3 चौकों के साथ 50 रन पूरे कर अपने वनडे करियर का 23वां अर्धशतक लगाया. उन्होंने टीम के लिए 53 रनों की पारी खेली. कौर के अलावा काश्वी गौतम ने बल्ले से शानदार पारी खेली.

काश्वी गौतम ने खेली शानदार पारी 

काश्वी ने 44 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 43 रनों की बेहतरीन पारी खेली. काश्वी के अलावा टीम के लिए ऋचा घोष ने 23, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी ने 2-2 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर ने 3 और मेगन शूट ने 2 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें :IND W vs AUS W: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया की पहले गेंदबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग-11

Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana IND-W vs AUS-W
Advertisment