IND W vs AUS W: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया की पहले गेंदबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग-11

IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया पहले बॉलिंग करेगी.

IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया पहले बॉलिंग करेगी.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND W vs AUS W

IND W vs AUS W Photograph: (X/BCCI WOMEN)

IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड पर खेला जा रहा है. इस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके साथ ही उन्होने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हील को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया. 

Advertisment

टॉस पर क्या बोलीं दोनों कप्तान

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले बैटिंग करेंगे. मुझे लगता है कि आज हमारे लिए पहले बैटिंग करना बेहतर ऑप्शन होगा. इसलिए, एक ग्रुप के तौर पर हमने तय किया कि पहले बैटिंग करते हैं. मुझे मौका महसूस हो रहा है, क्योंकि पिछले दिन जब हमने वर्ल्ड कप खेला था, तो हम सबने बहुत एन्जॉय किया था और उम्मीद है कि आज भी हम एन्जॉय करेंगे. हमने कुछ बदलाव किए हैं. काश्वी टीम में वापस आ गई है.

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने कहा, ' मैं पहले बॉलिंग करना पसंद करती. तो हमें मनचाहा रिजल्ट मिला है, लेकिन हमें जाहिर है कि हमें बहुत अच्छी शुरुआत करनी होगी और इस फ्रेश विकेट का फायदा उठाना होगा. हमने दो खास बदलाव किए हैं'.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

इंडिया: स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर.

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेट कीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन.

ये भी पढ़ें :IND W vs AUS W: भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच खेली जाएगी 3 मैचों की ODI सीरीज, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana IND-W vs AUS-W
Advertisment