IND W vs AUS W: भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच खेली जाएगी 3 मैचों की ODI सीरीज, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

IND W vs AUS W: 24 जनवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. आइए जानते हैं कि मैच कब-कब खेले जाएंगे और कितने बजे शुरू होंगे?

IND W vs AUS W: 24 जनवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. आइए जानते हैं कि मैच कब-कब खेले जाएंगे और कितने बजे शुरू होंगे?

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND W vs AUS W ODI series

IND W vs AUS W ODI series Photograph: (Image Source: X/BCCI Women)

IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां, खेली गई टी-20 सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर लिया. अब 24 फरवरी से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. तो आइए जानते हैं कि सीरीज के मुकाबले कब-कब खेले जाएंगे और ये कितने बजे से शुरू होंगे?

Advertisment

24 फरवरी से शुरू होगी वनडे सीरीज

भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मैच 24 फरवरी को गाबा में खेला जाएगा. दूसरा वनडे मैच 27 जनवरी को होबार्ट में खेला जाएगा. वहीं, तीसरा और सीरीज का आखिरी वनडे मैच 1 मार्च को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा.

24 फरवरीपहला वनडेब्रिस्बेन, द गाबा
27 फरवरी दूसरा वनडेबोबार्ट, बेलेरिव ओवल
1 मार्चतीसरा वनडेबोबार्ट, बेलेरिव ओवल

कितने बजे शुरू होंगे मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के मुकाबले लोकल समय के हिसाब से दोपहर 2.50 बजे शुरू होंगे. वहीं, भारतीय समयानुसार, ये मुकाबले सुबह 9.20 बजे से शुरू होंगे.

कहां लाइव देख सकेंगे मैच?

भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज को आप घर बैठे आराम से टीवी पर देख सकेंगे. भारत में इस पूरी सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. वहीं लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network के टीवी चैनल उपलब्ध रहेंगे.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद कैफ ने की अभिषेक शर्मा को बाहर करने की मांग, बोले- 'ये कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं है'

ind vs aus
Advertisment