मोहम्मद कैफ ने की अभिषेक शर्मा को बाहर करने की मांग, बोले- 'ये कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं है'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Mohammed Kaif ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को अभिषेक शर्मा को ड्रॉप करने की सलाह दी है. उनका कहना है कि संजू को मौका दिया जाना चाहिए.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Mohammed Kaif ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को अभिषेक शर्मा को ड्रॉप करने की सलाह दी है. उनका कहना है कि संजू को मौका दिया जाना चाहिए.

author-image
Sonam Gupta
New Update
mohammad kaif says this is not bilateral series drop abhishek sharma if he is not in form

mohammad kaif says this is not bilateral series drop abhishek sharma if he is not in form

T20 World Cup 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. सुपर-8 में टीम इंडिया को अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के सामने हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही और टीम 111 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. इसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में भारत की इस हार की चर्चा है. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अभिषेक शर्मा को बाहर करने की बात कही है. उनका मानना है कि अभिषेक को बाहर करके संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है.

Advertisment

क्या बोले मोहम्मद कैफ?

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि यदि कोई बल्लेबाज फॉर्म में न हो, तो उसे बाहर कर देना चाहिए. ऐसे में कैफ चाहते हैं कि टीम इंडिया अभिषेक को बाहर करके संजू सैमसन को मौका दे, ताकि भारत मजबूत ओपनिंग पार्टनरशिप कर सके.

कैफ ने ABP से बात करते हुए कहा, 'जो बैट्समैन आउट ऑफ फॉर्म है, आपको उन्हें ब्रेक देना चाहिए. यह वर्ल्ड कप मैच है. यह बाइलेटरल सीरीज नहीं है. यह करो या मरो वाला मैच है. अभिषेक शर्मा फॉर्म में नहीं है. आपने उसे चार मैचों में मौके दिए, और वह फेल रहा. अब, उसे ब्रेक दो, ज्यादा मत खींचो. आपके पास एक राइट-हैंडेड बैट्समैन (संजू सैमसन) है, उसे गेम दो.'

अभिषेक शर्मा के बल्ले से नहीं आ रहे रन

टी-20 विश्व कप 2026 का अब तक का सफर अभिषेक शर्मा के लिए बेहद निराशाजनक रहा है. अभिषेक शुरुआती 3 मैचों में तो खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य पर ही आउट हुए थे. वहीं, सुपर-8 राउंड में जब उनका खाता खुला, तो भी वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और महज 15(12) रन बनाकर ही चलते बने. ऐसे में अब मैनेजमेंट अगले मैच की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव कर सकती है और अभिषेक को प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाने पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, बोले- 'वो तो आपके MVP हैं'

Mohammed Kaif
Advertisment