/newsnation/media/media_files/2026/02/23/ind-vs-sa-ravi-ashwin-not-happy-to-say-out-axar-patel-from-playing-11-says-he-is-mvp-2026-02-23-15-31-56.jpg)
IND vs SA Ravi ashwin not happy to say out axar patel from playing 11 says he is mvp
IND vs SA: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड के पहले ही मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. इस टूर्नामेंट में ये भारत की पहली हार है. इसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में इसी की चर्चा हो रही है. कोई कप्तान की गलती गिना रहा है, तो कोई बल्लेबाजों को हार का दोषी ठहरा रहा है. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाने पर नाराजगी जाहिर की है.
क्या बोले रविचंद्रन अश्विन?
पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को खिलाने पर नाराजगी जाहिर की है. उनका कहना है कि अक्षर आपके मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर हैं. उन्होंने पिछले टूर्नामेंट में भी भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में अब उन्हें बाहर बैठाने के फैसले से अश्विन नाखुश हैं.
रविचंद्रन अश्विन ने कहा, 'मैं शत प्रतिशत सहमत हूं कि बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर को इस्तेमाल करना चाहिए. लेकिन अक्षर पटेल टी20 क्रिकेट में आपके MVP रहे हैं. पिछली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब भारतीय टीम मुश्किल में थी, तब अक्षर पटेल ने विराट कोहली के साथ साझेदारी कर टीम को 170 के पार पहुंचाया था. कोहली का अनुभव था, लेकिन अक्षर किसी से कम नहीं हैं.'
South Africa win by 76 runs in Ahmedabad. #TeamIndia set their sights on a turnaround in the next game.
— BCCI (@BCCI) February 22, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/ZE8J4fF18z#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvSApic.twitter.com/xBIBwjEEmF
मैच-अप को लेकर भी बोले अश्विन
मैनेजमेंट ने वाशिंगटन सुंदर को साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ 'मैच-अप' के तौर पर टीम में शामिल किया था. मगर, अश्विन इस रणनीति को सही नहीं मानते. उनका कहना है कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में ये काम कर सकता है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं.
अश्विन ने कहा, 'आईपीएल जैसे लंबे टूर्नामेंट में मैच-अप काम कर सकते हैं क्योंकि वहां आपको 14 मैच खेलने होते हैं। लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट्स में स्थिरता सबसे महत्वपूर्ण है.'
कैसा रहा सुंदर का प्रदर्शन?
साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर की ओर से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला था. गेंदबाजी में न तो वह विकेट निकाल पाए और बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 11 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली होते तो साउथ अफ्रीका से नहीं हारता भारत, आंकड़े खुद दे रहे हैं इसकी गवाही
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us