/newsnation/media/media_files/2026/03/01/sanju-samson-2026-03-01-23-30-26.jpg)
Sanju Samson Photograph: (BCCI)
IND vs WI: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. सुपर-8 के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 195 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.
टीम इंडिया ने प्लेयर्स ने खेली छोटी, लेकिन खेली इम्पैक्ट पारी
वेस्टइंडीज के दिए 196 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. ओपनर अभिषेक शर्मा 11 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए. फिर ईशान किशन 6 गेंद पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन सूर्या बड़ी पारी नहीं खेल सके और 16 गेंद पर 18 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद तिलक वर्मा भी 15 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक भी 14 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
संजू सैमसन ने खेली मैच विनिंग पारी
संजू सैमसन आखिरी तक टिके रहे और टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाकर नाबाद लौटे. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार टीम इंडिया ने 180 से ज्यादा रनों को सफल चेज किया है.संजू ने 50 गेंदों पर 97 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौका और 4 छक्का निकला.
Cometh the hour, cometh Sanju Samson! 🫡
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
9⃣7⃣*(50) - A knock for the ages to take #TeamIndia into the semi-finals 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI | @IamSanjuSamsonpic.twitter.com/ftJRp2wMTE
ऐसी रही वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी
भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 195 रनों का स्कोर बनाया. वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज 25 गेंद पर 5 चौका और एक छक्का की मदद से 40 रन बनाए. जेसन होल्डर 22 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए. वहीं रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली. कप्तान शे होप ने 32 रन बनाए. जबकि शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंदों पर 27 रनों का योगदान दिए. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए. जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली.
सेमीफाइनल में भारत की होगी इंग्लैंड से भिड़ंत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया चौथी टीम बन गई है. अब भारत का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा. 4 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: ZIM VS SA: जिम्बाब्वे ने मैच हारकर भी जीता दिल, साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से अपने नाम किया मैच
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us