भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने की सगाई, जानें कौन है उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल?

Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्ल्डफ्रेंड अकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.

Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्ल्डफ्रेंड अकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.

author-image
Roshni Singh
New Update
ndian cricketer Prithvi Shaw is engaged to his girlfriend, influencer Akriti Agarwa

ndian cricketer Prithvi Shaw is engaged to his girlfriend, influencer Akriti Agarwa Photograph: (Prithvi Shaw/Insta)

Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्ल्डफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है. भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी. बता दें कि आकृति अग्रवाल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और रिपोर्ट्स की माने तो दोनों साल 2025 से रिलेशनशिप में थे. 

Advertisment

कब से डेट कर रहे थे पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल साल 2025 से एक-दूसरे के साथ दिखाई दे रहे थे. जून 2025 में पृथ्वी शॉ के पोस्ट पर आकृति अग्रवाल ने एक फ्लर्टी कमेंट "My perfect view" कमेंट किया था, जिसके बाद से उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी. इसके बाद दोनों एक साथ भी नजर आने लगे और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटो-वीडियो भी शेयर करने लगे थे. अगस्त 2025 में दोनों ने एक साथ गणेश चतुर्थी मनाई थी और फोटो शेयर किा था और अपने रिश्ते को ऑफिसियल किया था. 

कौन हैं पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल? 

पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं. आकृति अग्रवाल पहले TikTok पर वीडियो बनाकर फेमस हुई थीं, लेकिन TikTok बंद होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइफस्टाइल, डांस, और रील्स कंटेंट बनाना शुरू किया था. बता दें कि आकृति अग्रवाल ने मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) की पढ़ाई की हुई हैं. 

क्या फिल्म में डेब्यू करने वाली हैं आकृति अग्रवाल?

आकृति अग्रवाल के इंस्टाग्राम पर करीब 3.2 मिलियन (32 लाख) फॉलोवर्स हैं. जबकि 300 से ज्यादा उनके पोस्ट हैं. रिपोर्ट्स की माने तो आकृति अग्रवाल फिल्म "Trimukha" से एक्टिंग डेब्यू भी करने वाली हैं. 

CSK ने पृथ्वी शॉ को IPL 2026 ऑक्शन में खरीदा

पृथ्वी शॉ लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वहीं आईपीएल 2025 का भी वो हिस्सा नहीं थे. खराब फॉर्म की वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने 2024 के बाद उन्हें रिलीज कर दिया था. इसके बाद आईपीएल 2025 के ऑक्शन में किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा था, लेकिन पृथ्वी शॉ अब IPL 2026 में खेलते नजर आएंगे. आईपीएल 2026 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में खरीदा है. अब देखने वाली बात होगी कि आगामी सीजन में उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.

यह भी पढ़ें:  IND VS NZ फाइनल से पहले पैट कमिंस ने दिया बयान, बोले- 'हराना हमेशा मुश्किल होता है...'

Prithvi Shaw
Advertisment