IND VS NZ फाइनल से पहले पैट कमिंस ने दिया बयान, बोले- 'हराना हमेशा मुश्किल होता है...'

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर पैट कमिंस ने प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं कमिंस ने क्या-क्या कहा...

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर पैट कमिंस ने प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं कमिंस ने क्या-क्या कहा...

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND VS NZ

पैट कमिंस

IND VS NZ: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस खिताबी मैच पर दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस बीच अब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच को लेकर रिएक्शन दिया है. उनका कहना है कि होम टीम को हराना हमेशा ही मुश्किल होता है. तो आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा है...

Advertisment

पैट कमिंस ने क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. इस फाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि न्यूजीलैंड के लिए भारत को हराना आसान नहीं होगा, क्योंकि होम टीम को हराना मुश्किल होता है. हालांकि, उन्होंने कीवी टीम की सराहना भी की है.

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान पैट कमिंस ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "घरेलू टीम को हराना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया है. मैं टी20 विश्व कप का फाइनल जरूर देखूंगा, यह एक रोमांचक मुकाबला होगा."

पैट कमिंस ने भारत से छीना था वर्ल्ड कप 2023

विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. उस हार का दुख आज भी भारतीय फैंस को है और 19 नवंबर या अहमदाबाद स्टेडियम की बात आते ही, मानो फैंस के जख्म हरे हो जाते हैं.

आज होगा चैंपियन का फैसला

8 फरवरी से शुरू हुआ टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए फाइनल तक पहुंच गया है. टूर्नामेंट का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम खिताब अपने नाम करेगी और हारने वाली टीम रनरअप बनकर रह गई.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Final LIVE UPDATES: आज होगा भारत-न्यूजीलैंड फाइनल, स्टेडियम के खुल गेट फैंस की दिखी जबरदस्त भीड़

T20 World Cup ind-vs-nz
Advertisment