IPL के स्टार ऑलराउंडर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, पावर हिटिंग के लिए था फेसम

Krishnappa Gowtham Retirement: आईपीएल के धुरंधर ऑलराउंडर खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम ने क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. आईपीएल में वो CSK, MI, RR और PBKS के लिए खेल चुके हैं,.

Krishnappa Gowtham Retirement: आईपीएल के धुरंधर ऑलराउंडर खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम ने क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. आईपीएल में वो CSK, MI, RR और PBKS के लिए खेल चुके हैं,.

author-image
Roshni Singh
New Update
Krishnappa Gowtham Retirement

Krishnappa Gowtham Retirement

Krishnappa Gowtham Retirement: आईपीएल में धमाल मचाने वाले और कर्नाटक के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने 14 साल के क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है. कृष्णप्पा गौतम आईपीएल में कई टीमों के लिए खेले हैं. उन्हें पावर हिटिंग शानदार ऑफ-स्पिन गेंदबाजी के  लिए जाना जाता था.

Advertisment

कृष्णप्पा गौतम ने साल 2012 में किया था फर्स्ट क्लास डेब्यू 

कृष्णप्पा गौतम ने साल 2012 में रणजी ट्रॉफी से फर्स्ट क्लास में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ कर्नाटक के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अपने पहले ही मैच में सुरेश रैना जैसे बल्लेबाजों को आउट किया था. इसके अलावा उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर कर्नाकट की सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई थी. 

रणजी ट्रॉफी 2016-17 का सीजन कृष्णप्पा गौतम के करियर का टर्निंग पॉइंट रहा था. उन्होंने इस सीजन 8 मैचों में कुल 27 विकेट चटकाए थे. उन्होंने बल्लेबाजी में भी कमाल किया था. उन्होंने असम के खिलाफ अपने करियर का पहला शतक लगाया था. कृष्णप्पा गौतम को टीम इंडिया के लिए ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक वनडे मैच खेला है. इस मैच में उन्होंने एक विकेट चटकाए थे. 

आईपीएल में कृष्णप्पा गौतम का रहा है जलवा

कृष्णप्पा गौतम का आईपीएल करियर शानदार रहा है. वो आईपीएल में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी भी रह चुके थे. 2021 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कृष्णप्पा को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. CSK के अलावा कृष्णप्पा गौतम पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 13 विकेट लिए हैं. जबकि बल्ले से 247 रन बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 की तैयारियों के लिए इस विदेशी लीग में जाएंगे भारतीय स्टार प्लेयर्स, इस टीम को BCCI से मिला खास परमिशन

Krishnappa Gowtham
Advertisment