/newsnation/media/media_files/2026/03/09/team-india-champion-2026-03-09-19-04-54.jpg)
Team India Champion Photograph: (BCCI)
T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गए हैं. इस टूर्नामेंट में सभी भारतीय खिलाड़ियों को कम से कम एक मैच खेलने का मौका जरूर मिला. इस खिताब को जीतने में सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा. तो चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाले सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी कौन है.
सूर्यकुमार यादव हैं टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
भारत को टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव अब तीसरे कप्तान बन गए हैं. इससे पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने कारनामा किया था. धोनी ने 2007 में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था. जबकि रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था. अब सूर्या ने यह कारनामा किया है. खास बात यह है कि कप्तान सूर्या इस टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. सूर्या अब करीब 35 साल के हो गए हैं.
सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआत में तो अच्छे फॉर्म में नजर आए, लेकिन इसके बाद उनके प्रदर्शन का ग्राफ गिरता चला गया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में सूर्या बिना खाता खोले ही आउट हो गए. अब सूर्या और कितना दिन इंटरनेशनल खेल पाते हैं ये फैसला उनका फॉर्म तय करेगा, लेकिन अगर सूर्या का बल्ला चलता रहा तो वो अगले टी20 वर्ल्ड कप भी खेलते नजर आ सकते हैं, लेकिन बल्ला खामोश रहा तो वो रिटायरमेंट का सोच सकते हैं.
The smiles say it all 😌
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
Vibe of champions 😎#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #Finalpic.twitter.com/F65Rn4Fi1E
टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन खिलाड़ियों की उम्र
सूर्या के बाद मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती करीब 34 साल के हैं. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे एक ही उम्र के हैं. ये सभी खिलाड़ी करीब 32 साल के हो गए हैं. इन सभी की एज में कुछ महीनों का अंतर है. वहीं संजू सैमसन, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज 31 साल के हैं. उनकी उम्र में भी कुछ दिनों का अंतर है. ईशान किशन, अर्शदीप सिंह और रिंकू सिंह करीब 27 साल के हैं. वाशिंगटन सुंदर 26 साल के हैं. जबकि अभिषेक शर्मा करीब 25 साल के हैं. सबसे युवा खिलाड़ी की बात करें तो तिलक वर्मा 23 साल के हैं.
2024 🏆
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
2026 🏆
First team to successfully defend an ICC Men's T20 World Cup title ✅
The reign continues for #TeamIndia 👑#T20WorldCup | #MenInBlue | #Finalpic.twitter.com/gmIr5we67Q
कई खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2028 में खेलते आएंगे नजर
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हर 2 साल में होता है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चैंपियन बनने वाले कई खिलाड़ी 2026 में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे. उसी तरह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी अगले T20 वर्ल्ड कप 2028 में खेलते नजर आएंगे. हालांकि इसमें अभी 2 साल का वक्त है. ऐसे में कहना मुश्किल होगा उस वक्त कैसे हालात करेंगे. हालांकि यह तय है कि इस बार के चैंपियन कुछ खिलाड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप में खेलते नजप आएंगे.
2️⃣ World Cup finals at home 🏡
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
2️⃣ moments of pure and unbridled joy 🥹
Only 4️⃣ months apart 💙#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #WomenInBluepic.twitter.com/a0C1oLGc5J
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने ध्वस्त कर दिया लसिथ मलिंगा का महारिकॉर्ड, इस मामले में बन गए दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us