जसप्रीत बुमराह ने ध्वस्त कर दिया लसिथ मलिंगा का महारिकॉर्ड, इस मामले में बन गए दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज

Jasprit Bumrah: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में 4 विकेट चटकाए और लसिथ मलिंगा का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

Jasprit Bumrah: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में 4 विकेट चटकाए और लसिथ मलिंगा का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

author-image
Roshni Singh
New Update
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah Photograph: (AFP)

Jasprit Bumrah: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया. भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी अहम योगदान रहा. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ जसप्रीत बुमराह ने लसिथ मलिंगा का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

Advertisment

जसप्रीत बुमराह ने एनरिक नॉर्खिया और लसिथ मलिंगा को छोड़ा दिया पीछे

जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 14 विकेट चटकाए. इसी के साथ वो इस टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती के साथ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. इतना ही नहीं जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने 40 विकेट के भी पूरे कर लिए. अब बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा और एनरिक नॉर्खिया के नाम दर्ज था. दोनों तेज गेंदबाज 38-38 विकेट के साथ पहले नंबर पर थे, लेकिन अब बुमराह ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. इतनी ही नहीं जसप्रीत बुमराह ने इस टूर्नामेंट में और भी कई रिकॉर्ड बनाए.

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज 

  • जसप्रीत बुमराह - 40
  • एनरिक नॉर्खिया - 38
  • लसिथ मलिंगा - 38
  • टिम साउदी - 36
  • अजंता मेंडिस - 36

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने लिया 4 विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की. बुमराह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उन्होंने रचिन रवींद्र, कप्तान मिचेल सैंटनर, जिमी नीशम और मैट हेनरी को पवेलियन का रास्ता दिखाया. यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास का दूसरे सबसे बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अभी भी श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम दर्ज है. उन्होंने 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल मैच में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. 

T20 वर्ल्ड कप फाइनल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

  • अजंता मेंडिस - 4/12 बनाम वेस्टइंडीज
  • जसप्रीत बुमराह - 4/15 बनाम न्यूजीलैंड
  • सुनील नरेन - 3/9 बनाम श्रीलंका
  • सैम करन - 3/12 बनाम पाकिस्तान
  • इरफान पठान - 3/16 बनाम पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने जसप्रीत बुमराह

इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी भारत को चैंपियन बनाने में जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी. 2024 में बुमराह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे. अब वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं. इसी के साथ जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल बुमराह अब विराट कोहली, सैम करन और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी के बाद टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. 

यह भी पढ़ें:  स्टेज पर खुद को रोक नहीं पाए हार्दिक पांड्या, मिहिका शर्मा के साथ रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

jasprit bumrah
Advertisment