T20 विश्व कप में कितनी बार सेमीफाइनल में पहुंची है टीम इंडिया और कितनी बार खेला है फाइनल? यहां मिलेगी पूरी डीटेल्स

T20 World Cup के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2 बार खिताबी जीत दर्ज की है. मगर, क्या आपको मालूम है कि टीम इंडिया टूर्नामेंट में कितनी बार सेमीफाइनल में पहुंची है?

T20 World Cup के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2 बार खिताबी जीत दर्ज की है. मगर, क्या आपको मालूम है कि टीम इंडिया टूर्नामेंट में कितनी बार सेमीफाइनल में पहुंची है?

author-image
Sonam Gupta
New Update
team india how many times qualify in semifinals in t20 world cup history

team india how many times qualify in semifinals in t20 world cup history Photograph: (Image Source: AFP)

T20 World Cup 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. रविवार को कोलकाता को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया. अब भारत का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होने वाला है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारतीय टीम ने कितनी बार और कब-कब सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

Advertisment

टीम इंडिया 6वीं बार खेलेगी सेमीफाइनल

टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है और अब 6वीं बार टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल खेलने मैदान पर उतरेगी. भारत ने इससे पहले 5 सेमीफाइनल मैच खेले हैं. 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में सेमीफाइनल में क्वालीफाई किया था, जिसमें 3 बार टीम फाइनल में पहुंची और महज 2 बार ही खिताबी जीत दर्ज करने में सफल रही.

लगातार तीसरी बार इंग्लैंड से सेमीफाइनल में भिड़ेगा भारत

भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होने वाला है, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. मगर, क्या आपको मालूम है ये लगातार तीसरा मौका है, जब टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना होने वाला है.

2022 में जब दोनों टीमों का सामना हुआ था, तब इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं, 2024 में जब भारत-इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में भिड़ीं, तो टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर जीत दर्ज की थी. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि इस बार कौन सी टीम बाजी मारती है.

इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 29 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 17 मैच जीते हैं, जबकि 12 मैचों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है. ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स में तो भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. मगर, इंग्लैंड को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि ये टीम सुपर-8 के सभी 3 मुकाबले जीतकर आ रही है और इंग्लिश खिलाड़ी मजबूत फॉर्म में हैं.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया सहित इन 4 टीमों ने सेमीफाइनल में किया क्वालीफाई, जानिए कब और किन टीमों के बीच होंगे नॉकआउट मैच

T20 World Cup Team India
Advertisment