बल्लेबाज नहीं T20 World Cup में गेंदबाज बने टीम इंडिया की ताकत, प्लेइंग-11 में इतने बॉलर्स के साथ उतर रहे कप्तान सूर्या

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम ज्यादा गेंदबाजी विकल्प के साथ प्लेइंग 11 में उतर रही है. इस बार टीम इंडिया की ताकत गेंदबाज बने हैं.

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम ज्यादा गेंदबाजी विकल्प के साथ प्लेइंग 11 में उतर रही है. इस बार टीम इंडिया की ताकत गेंदबाज बने हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
Team India

Team India Photograph: (AFP)

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम सिर्फ जीत ही हासिल नहीं कर रही बल्कि कई रिकॉर्ड बना और तोड़ भी रही है. टीम इंडिया अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है और लगातार 4 मैचों में जीत दर्ज किया है. हालांकि टीम इंडिया की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही है. ईशान किशन को छोड़ दें तो कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए है, लेकिन इस बार टीम इंडिया की ताकत गेंदबाज बने हैं.

Advertisment

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 गेंदबाजों का किया इस्तेमाल

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 12 गेंदबाजों का इस्तेमाल कर चुकी है. टीम इंडिया हर मैच में कम से कम 9 गेंदबाजी विकल्प के साथ उतर रही है. इस बार गेंदबाज टीम इंडिया की ताकत बने हैं और किसी भी टीम की बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त करने की झमता रखते हैं. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार किसी एक एडिशन में इतने ज्यादा गेंदबाज इस्तेमाल किया है. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2009 में भारतीय टीम ने कुल 11 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था. 

टीम इंडिया अब तक जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या के अलावा अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को गेंदबाजी में आजमा चुकी है. इन गेंदबाजों ने इम्पैक्ट भी छोड़ा है. ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 7 अलग-अलग गेंदबाजों का इस्तेमाल किया.

टीम इंडिया की बैटिंग में भी गहराई

टीम इंडिया की बल्लेबाजी इस बार कुछ खास नहीं है. अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे हैं. वहीं तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या अच्छे स्ट्राइक रेट से रन नहीं बना रहे हैं. ईशान किशन और कप्तान सूर्या के बल्ले से अब तक ज्यादा रन निकले हैं. हालांकि शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने फिनिशर की भूमिका अच्छी निभाई है. टीम इंडिया नंबर-8 तक बल्लेबाजी विकल्प के साथ भी उतर रही है. टीम इंडिया में तेज गेंदबाज, ऑलराउंड और स्पिनर का अच्छा कॉम्बिनेशन है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

वरुण चक्रवर्ती टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. जबकि ओवरऑल दूसरे नंबर पर हैं. वरुण ने 4 पारियों में कुल 9 विकेट चटकाए हैं. जबकि अक्षर पटेल 6 विकेट के साथ दूसरे और 5 विकेट के साथ हार्दिक पांड्या तीसरे नंबर पर हैं. 

यह भी पढ़ें:  शिखर धवन ने शेयर की संगीत की तस्वीरें, गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं मंगेतर सोफी

Team India T20 world Cup 2026
Advertisment