शिखर धवन ने शेयर की संगीत की तस्वीरें, गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं मंगेतर सोफी

Shikhar Dhawan Sangeet Photos: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपने संगीत नाइट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है.

Shikhar Dhawan Sangeet Photos: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपने संगीत नाइट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Shikhar Dhawan shares sangeet night photos with fiance sophie shine

Shikhar Dhawan shares sangeet night photos with fiance sophie shine Photograph: (Shikhar Dhawan Instagram)

Shikhar Dhawan Sangeet Photos: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की खबरें पिछले काफी वक्त से चल रही हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी. मगर, अब धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लंगीत नाइट की तस्वीरें साझा कर दी हैं. इन फोटोज के सोशल मीडिया पर आते ही ढ़ेरों लोग इस जोड़े को बधाई देते नजर आ रहे हैं.

Advertisment

शिखर धवन ने शेयर की संगीत नाइट की फोटोज

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और सोफी शाइन पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों सोशल मीडिया पर  अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो और वीडियोज शेयर करते थे. अब ये जोड़ा अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहा है और शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. धवन ने इंस्टाग्राम पर संगीत नाइट की तस्वीरें शेयर की हैं. कैप्शन में लिखा- संगीत नाइट, Almost the Dhawans.

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और वह एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में काम करती हैं. उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट से मार्केटिंग और मैनेजमेंट से ग्रैजुएशन की पढ़ाई की है. उन्होंने आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से भी पढ़ाई की है. मौजूदा समय में वह नॉर्दन ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट के रूप में काम करती हैं और अबू धाबी में रहती हैं.

इंस्टाग्राम पर सोफी के 134K फॉलोवर्स हैं और वह 339 लोगों को फॉलो करती हैं. सोफी ने सिर्फ 69 पोस्ट शेयर किए हैं. अगर सोफी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गौर करें, तो धवन के साथ एक रील भी नजर आती है. इसके अलावा कई खूबसूरत फोटोज भी हैं, जिसमें उनकी अदाएं देखी जा सकती हैं.

पहली पत्नी से हो चुका है तलाक

भारतीय ओपनर शिखर धवन का उनकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है. धवन ने 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से शादी की थी, जो एक किक बॉक्सर हैं. साल 2012 में शिखर धवन ने आयशा से शादी की थी. दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम जोरावर है. मगर, धवन और आएशा की शादी टूट गई है. 2023 में ये जोड़ा अलग हो गया. आपको बता दें, धवन ने 'क्रूरता' के आधार पर तलाक का केस दायर कर दिया था.

shikhar-dhawan
Advertisment