टीम इंडिया के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, आयरलैंड के बाद T20 World Cup 2026 में ऐसा करने वाली बनी दूसरी टीम

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आज हम आपको उसी रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं.

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आज हम आपको उसी रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
team india

team india Photograph: (x/bcci)

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में 4 में से चार मैच जीतकर पहुंची है. बीते बुधवार भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया लेकिन इसके बावजूद इंडियन क्रिकेट टीम के नाम इस मैच में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. आज हम आपको इसी अनचाहे रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं. 

Advertisment

टीम इंडिया के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

इस मुकाबले में इंडियन क्रिकेट टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद टीम इंडिया ने नीदरलैंड के सामने जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य रखा. जब भारतीय क्रिकेट टीम इस लक्ष्य का बचाव करने आई तो टीम इंडिया ने इस मैच में कई कैच छोड़े, जिससे उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. 

टीम इंडिया ने छोड़े सबसे ज्यादा कैच 

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कुल 9 कैच छोड़ चुकी है. इसके साथ ही वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप करने वाली दूसरी टीम बन गई है. वहीं सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली पहली टीम आयरलैंड है.  इस टूर्नामेंट में अब तक आयरलैंड ने 10 कैच छोड़े हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर नामीबिया है. नामीबिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 6 कैछ छोड़े हैं. 

शिवम दुबे ने बिखेरा अपना जलवा 

टीम इंडिया ने फील्डिंग में खराब प्रदर्शन के बावजदू इस मैच में 17 रनों से अपने नाम कर लिया. भारत के लिए इस मैच में शिवम दुबे ने 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 6 छक्के भी लगाए. इसके साथ ही उन्होंने गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर 2 विकेट भी हासिल किए. 

ये भी पढ़ें:IND vs NED: सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का विजय अभियान जारी, भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराया

Team India T20 world Cup 2026
Advertisment