/newsnation/media/media_files/2026/02/18/ind-vs-ned-2026-02-18-22-25-27.jpg)
IND vs NED Photograph: (AFP)
IND vs NED: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजय अभियान जारी है. टीम इंडिया ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड्स को 17 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 193 रन बनाए थे. जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी. टीम इंडिया का सामना सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका से होगा.
नीदरलैंड्स की कुछ खास नहीं रही थी शुरुआत
भारत के दिए 194 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स ने 35 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया. वरुण चक्रवर्ती ने मैक्स ओ'डॉउड को आउट किया. मैक्स ओ'डॉउड 19 गेंद पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद 51 रन के स्कोर पर नीदरलैंड्स ने दूसरा विकेट गंवाया. हार्दिक पांड्या ने ओपनर माइकल लेविट को चलता किया. माइकल लेविट 23 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए.
इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने 13वें ओवर में नीदरलैंड्स को लगातार 2 झटके दिए. वरुण चक्रवर्ती ने पहले कॉलिन एकरमैन को आउट किया. कॉलिन एकरमैन 15 गेंदों पर 23 रन बनाए. इसके बाद अगली ही गेंद पर वरुण ने आर्यन दत्त को चलता किया. आर्यन खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद शिवम दुबे ने बास डी लीड के रूप में नीदरलैंड्स को पांचवा झटका दिया. बास डी लीड 23 गेंद पर 33 रन बनाकर चलते बने. इसके अलावा जैच लायन-कैशेट 26 रन बनाए. जबकि नोआ क्रोज़ ने नाबाद 25 रनों की पारी खेली.
वरुण चक्रवर्ती ने लिए 3 विकेट
भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि शिवम दुबे ने 2 विकेट झटके. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली.
𝗪 𝗪 𝗪 𝗪#TeamIndia end the league stage with a 4⃣th consecutive victory ✅
— BCCI (@BCCI) February 18, 2026
Bring on the Super 8s 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/SdXngdnwKB#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNED️pic.twitter.com/pgi086F3ls
ऐसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 193 रन बनाए. भारत के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 6 छक्का निकला. कप्तान सूर्यकुमार यादव 28 गेंद पर 34 रन बनाए. हार्दिक पांड्या 21 गेंद पर 3 छक्के की मदद से 21 रन बनाए. तिलक वर्मा ने 27 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली. नीदरलैंड्स के लिए लोगान वैन बीक ने 3 विकेट चटकाए. जबकि आर्यन दत्त को 2 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: IND vs NED: 0,0,0...अभिषेक शर्मा को क्या हुआ? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगाई जीरो की हैट्रिक, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us