IND vs NED: 0,0,0...अभिषेक शर्मा को क्या हुआ? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगाई जीरो की हैट्रिक, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs NED: भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार 3 बार जीरो पर आउट हो गए हैं. इसी के साथ अभिषेक शर्मा के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

IND vs NED: भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार 3 बार जीरो पर आउट हो गए हैं. इसी के साथ अभिषेक शर्मा के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Abhishek Sharma

Abhishek Sharma Photograph: (AFP)

IND vs NED: भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं. अभिषेक इस टूर्नामेंट में अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में खाता भी नहीं खोल पाए हैं. यानी तीनों मैच में अभिषेक शर्मा लगातार जीरो पर आउट हुए हैं. पिछली 7 पारियों में अभिषेक 5 बार डक का शिकार बने हैं. इसी के साथ अभिषेक शर्मा के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

Advertisment

अभिषेक शर्मा लगातार 3 बार जीरो पर हुए आउट

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने उतरें. पहले ओवर में अभिषेक शर्मा ने 3 गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता भी नहीं खोल पाए और जीरो पर आउट हो गए. उन्हें आर्यन दत्त ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक एडिशन में लगातार 3 बार जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में 3 बार जीरो पर आउट होने के मामले में अभिषेक शर्मा ने पूर्व तेज गेंदबाज अशीष नेहरा की बराबरी भी कर ली है. 

पिछले 7 पारियों में 5 बार डक का शिकार बने अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा पिछले 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों की पारियों में कुल 5 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. इसकी के साथ अभिषेक ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने के मामले में संजू सैमसन के अनचाहा रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा ने 3 मैचों में कुल 8 गेंद का सामना किया है और अब तक खाता भी नहीं खोल पाए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि सुपर-8 में अभिषेक का प्रदर्शन कैसा रहता है. 

यह भी पढ़ें:  PAK vs NAM: सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान, नामीबिया को 102 रनों से रौंदा, शाहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक का धमाल

abhishek sharma
Advertisment