PAK vs NAM: सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान, नामीबिया को 102 रनों से रौंदा, शाहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक का धमाल

PAK vs NAM: पाकिस्तान की टीम ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. पाकिस्तान के लिए शाहिबजादा फरहान ने शानदार शतक लगाया.

PAK vs NAM: पाकिस्तान की टीम ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. पाकिस्तान के लिए शाहिबजादा फरहान ने शानदार शतक लगाया.

author-image
Roshni Singh
New Update
Pakistan Cricket Team

Pakistan Cricket Team Photograph: (AFP)

PAK vs NAM: पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर लिया है. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहिबजादा फरहान के शतक के दम पर पाकिस्तान ने 199 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में नामीबिया की पूरी टीम सिर्फ 97 रनों पर सिमट गई.

Advertisment

नामीबिया की बेहद खराब बल्लेबाजी

पाकिस्तान के दिए 200 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत बेहद खराब रही. 49 रन के स्कोर पर नामीबिया ने 4 विकेट गंवा दिए थे. जान फ्रिलिंक (9), निकोल लॉफ्टी-ईटन (5), लोरेन स्टीनकैंप (23) और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (7) रन बनाकर चलते बने. 

इसके बाद अलेक्जेंडर वोल्शेंक 20 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद देखते ही देखते ही नामीबिया की पूरी टीम 17.3 ओवरों में सिर्फ 103 रनों पर सिमट गई. नामीबिया के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए. 

पाकिस्तान के लिए उस्मान ताहिर और शादाब खान ने की शानदार गेंदबाजी

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान ताहिर ने 3.3 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए. शादाब खान ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा सलमान मिर्चा और मोहम्मद नवाज को 1-1 सफलता मिली.

पाकिस्तान ने खड़ा किया 199 रनों का स्कोर

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 199 रन बनाए. टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने शानदार शतक लगाया. साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए. कप्तान सलमान आगा 23 गेंद पर 38 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 2 छक्का निकला. वहीं शादाब खान 22 गेंद पर 36 रन बनाए, जिसमें एक चौका और 3 छक्का शामिल रहा. नामीबिया के लिए जैक ब्रासेल ने 2 विकेट चटकाए. जबकि गेरहार्ड इरास्मस को एक सफलता मिली.

सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-A में रखा गया था. पाकिस्तान की टीम अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंच गई है. ग्रुप-A से पहले ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर लिया था. अब पाकिस्तान ने अपनी जगह पक्की कर ली है.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: सुपर-8 से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, मैच विनर गेंदबाज हुआ टूर्नामेंट से बाहर

PAKISTAN CRICKET TEAM Sahibzada Farhan
Advertisment