टीम इंडिया ने किस तरह मनाया वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद जीत का जश्न, खिलाड़ियों ने की जमकर मस्ती, देखें वीडियो

Team India celebrates : भारत के खिलाड़ियों ने वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद किस तरह जश्न मनाया उसके वीडियो सामने आ गए हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.

Team India celebrates : भारत के खिलाड़ियों ने वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद किस तरह जश्न मनाया उसके वीडियो सामने आ गए हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
team india

team india Photograph: (AFP)

Team India celebrates : भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया. इस जीत के बाद खिलाड़ियों ने किस तरह से वर्ल्ड चैंपियन बनने का जश्न मनाया. किसी खिलाड़ी ने क्या-क्या किया आइए आज उसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं.

Advertisment

जय शाह, गंभीर और सूर्या ने ट्रॉफी के साथ की पूजा

गुजरात के अहमदाबाद में स्थिति हनुमान मंदिर आईसीसी चेयरमैन जय शाह और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर कप्तान सूर्य कुमार यादव के साथ पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे. इस दौरान वो ट्रॉफी लेकर मंदिर पुहंचे.

जब वर्ल्ड चैंपयन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ी मंदिर पूजा-अर्चना करने पहुंचे तब मंदिर के पुजारी ईश्वर दास ने कहा, 'इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने फाइनल मैच से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि ट्रॉफी जीतने के बाद भी वे पूजा-अर्चना करेंगे. ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की. हम बहुत खुश हैं कि इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता'.

ईशान-हार्दिक ने जमकर किया डांस

भारतीय खिलाड़ियों ने बतौर होस्ट टीम अपने घर में वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. ऐसा करने वाली वो पहली टीम बनी. इसके साथ ही वो अपने टाइटल को डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी. इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया. ईशान और हार्दिक माहिका शर्मा के साथ मैदान पर जमकर डांस किया. 

टीम इंडिया का होटल में हुआ ग्रांड बैलकम

भारतीय टीम का वर्ल्ड चैंपियन बनकर होटल लौटने के बाद शानदार बैलकम हुआ. होटल के बाहर ढोल बजाया गया और खिलाड़ियों के स्वागत में खास तैयारियां की गईं.

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने स्टेडियम के अंदर जमकर डांस किया. इस दौरान अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज समेत कई अन्य खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया. 

टीम इंडिया के खिलाड़ियों की ये वीडियो भी देंखें

ये भी पढ़ें : ट्रॉफी जीतते ही टीम इंडिया ने बना दिए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, किए वो कारनामे, जो आज तक नहीं कर पाई कोई टीम

T20 world Cup 2026 Team India Team India celebrates
Advertisment