/newsnation/media/media_files/2026/03/01/ind-vs-eng-semi-finals-2026-03-01-23-29-13.jpg)
IND vs ENG Semi-finals Photograph: (AFP)
IND vs ENG Semi-finals: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइल में अपनी जगह पक्की कर ली है. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया चौथी टीम बन गई है. सेमीफाइनल में अब भारत का सामना इंग्लैंड से होगा. भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चारों सेमीफाइनलिस्ट अब तय हो गए हैं. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया चौथी टीम बन गई है. भारत अब ग्रुप-1 से प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए ग्रुप-2 के टॉपर के साथ दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलेगा. ग्रुप-2 में इंग्लैंड की टीम टॉप पर मौजूद है. ऐसे में अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
संजू सैमसन ने खेली मैच विनिंग पारी
टीम इंडिया के इस जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. संजू वन मैन आर्मी बने और आखिरी तक टिके रहे. उन्होंने एक शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाकर नाबाद लौटे. संजू ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली.
Cometh the hour, cometh Sanju Samson! 🫡
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
9⃣7⃣*(50) - A knock for the ages to take #TeamIndia into the semi-finals 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI | @IamSanjuSamsonpic.twitter.com/ftJRp2wMTE
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल मैच
वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मैच 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका ने भारत के ग्रुप-1 से टॉपर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-2 से पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई और प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रही है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: ZIM VS SA: जिम्बाब्वे ने मैच हारकर भी जीता दिल, साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से अपने नाम किया मैच
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us