/newsnation/media/media_files/2026/03/09/team-india-3-hore-players-in-t20-world-cup-2026-2026-03-09-00-50-30.jpg)
team india 3 hore players in t20 world cup 2026 Photograph: (Image Source: X/BCCI)
T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. टीम इंडिया ने लगातार टूर्नामेंट में लगातार दूसरी ट्रॉफी जीती और इतिहास रचा. हर तरफ भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा है. वैसे तो पूरी टीम ने ही टूर्नामेंट में गजब का प्रदर्शन किया और चैंपियन बनी. मगर, इस टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे, जो अगर नहीं होते, तो भारत के लिए ट्रॉफी जीतना मुश्किल नहीं नामुमकिन हो जाता. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 3 प्लेयर्स के बारे में बताते हैं...
1- संजू सैमसन
3️⃣2️⃣1️⃣ RUNS 🔥
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
3️⃣ FIFTIES 👏
8️⃣0️⃣.2️⃣5️⃣ AVERAGE ✨
A performance for the ages from SANJU SAMSON 🫡#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #Final | #INDvNZ | @IamSanjuSamsonpic.twitter.com/oUDtppO3Mv
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी-20 विश्व कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने 5 मुकाबले खेले, जिसमें 80.25 के औसत और लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए. संजू ने 3 अहम मुकाबलों में भारत के लिए मैच जिताऊ पारियां खेलीं. सेमीफाइनल में और फाइनल में उन्होंने 89 रनों की पारी खेली और भारत को ट्रॉफी जिताने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया.
2- जसप्रीत बुमराह
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जितनी तारीफ की जाए, कम होगी. बुमराह ने न्यूजीलैंड के साथ खेले गए फाइनल मुकाबले में एक कमाल का स्पेल फेंका, जिसमें उन्होंने सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटक लिए. इसके लिए बुमराह को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. बुमराह ने T20 World Cup 2026 में 8 मुकाबले खेले, जिसमें 12.43 के औसत से 14 विकेट चटकाए.
A picture-perfect ending to a phenomenal campaign 📸🏆#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #Final | #INDvNZpic.twitter.com/BRAwDnF1Bg
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
3- ईशान किशन
भारतीय स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने भी भारत को टी-20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. ईशान ने 9 मुकाबले खेले, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 35.22 के औसत और 193.29 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 33 छक्के और 18 चौके निकले.
ये भी पढ़ें: चैंपियन टीम इंडिया हुई मालामाल, सुपर-8 से बाहर हुई पाकिस्तान को भी मिले करोड़ों, जानिए किसे मिली कितनी प्राइज मनी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us