/newsnation/media/media_files/2026/03/09/t20-world-cup-2026-prize-money-2026-03-09-00-34-50.jpg)
भारतीय क्रिकेट टीम
T20 World Cup 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताबी जीत दर्ज की. टूर्नामेंट जीतने वाली टीम इंडिया और रनरअप रही टीम इंडिया को आईसीसी की ओर से प्राइज मनी के रूप में मोटी रकम दी गई. तो वहीं, सुपर-8 से ही बाहर होने के बावजूद पाकिस्तान की टीम को भी प्राइज मनी में करोड़ों रुपये मिले हैं. तो आइए जानते हैं कि किस टीम को कितनी प्राइज मनी मिली.
टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश
टी-20 विश्व कप 2026 के लिए आईसीसी ने कुल प्राइज मनी 103 करोड़ रुपये की रखी है, जो टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमों के बीच बंटने वाली है. T20 World Cup 2026के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने खिताबी जीत दर्ज की है और ट्रॉफी अपने नाम की है. ट्रॉफी जीतने के साथ ही भारत को प्राइज मनी के रूप में मिलियन डॉलर यानि लगभग 27.50 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में मिले हैं. वहीं फाइनल हारने और रनरअप रही न्यूजीलैंड की टीम को 1.6 मिलियन डॉलर आईसीसी की ओर से मिले हैं.
A picture-perfect ending to a phenomenal campaign 📸🏆#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #Final | #INDvNZpic.twitter.com/BRAwDnF1Bg
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
सेमीफाइनलिस्ट टीमों को मिले इतने करोड़
T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली टीमों इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका पर भी पैसों की बरसात हुई है. इन दोनों टीमों को एक समान 0.79 मिलियन डॉलर (लगभग 7.24 करोड़ रुपये) मिले हैं.
पाकिस्तान को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये
जैसा की हमने बताया कि आईसीसी ने टी-20 विश्व कप 2026 के प्राइज मनी के लिए 103 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. ऐसे में न केवल विनर, रनरअप और सेमीफाइनलिस्ट बल्कि बाकी की टीमों को भी करोड़ों रुपये मिले हैं.
5वें से 12वें स्थान तक की टीमों को एक समान 0.38 मिलियन डॉलर (लगभग ₹3.48 करोड़ रुपये) दिये जाने हैं. वहीं 13वें से 20वें पायदान पर रहने वाले टीमों के लिए एक समान 0.25 मिलियन डॉलर (लगभग 2.29 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी निर्धारित की गई. ऐसे में सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तान की टीम को भी लगभग 3.48 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में मिले हैं.
ये भी पढ़ें: ट्रॉफी जीतते ही टीम इंडिया ने बना दिए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, किए वो कारनामे, जो आज तक नहीं कर पाई कोई टीम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us