/newsnation/media/media_files/2026/02/04/ind-vs-sa-warm-up-match-2026-02-04-18-27-34.jpg)
IND vs SA Warm-Up Match Photograph: (ANI)
IND vs SA Warm-Up Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वॉर्म-अप मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वहीं संजू सैमसन का ओपनिंग से पत्ता कट गया है. अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करने उतरेंगे.
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन करेंगे ओपनिंग
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा कि पिच काफी अच्छी दिख रही है. बाद में ओस पड़ेगी, इसलिए हम गेंदबाजों को चुनौती देना चाहते हैं. सूर्या ने बताया कि एक बड़ा फैसला लिया गया है. अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करने उतरेंगे.
SURYA CONFIRMS ABHISHEK & ISHAN WILL OPEN TODAY 🔥 pic.twitter.com/hQWH7UcFA7
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 4, 2026
संजू सैमसन का प्लेइंग 11 से बाहर होना तय
संजू सैमसन अब ओपनिंग करते नजर नहीं आएंगे. यानी जिसकी संभावना जताई जा रही थी वहीं हुआ. हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 टी20 मैचों की सीरीज में संजू सैमसन का बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला. पूरे सीजन में वो फ्लॉप रहे. जबकि लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी किए ईशान किशन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और शतक भी जड़ा, जिसके बाद से ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी कि संजू सैमसन की जगह टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन से ओपनिंग कराया जा सकता है.
तिलक वर्मा की हुई वापसी
संजू सैमसन ओपनिंग नहीं करते हैं, तो प्लेइंग 11 से उनका पत्ता कटना तय है, क्योंकि तिलक वर्मा भी वापसी कर रहे हैं. तिलक नंबर-3 पर खेलते हैं. जबकि नंबर-4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतरते हैं. वहीं इसके बाद हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए आते हैं. ओपनिंग और विकेटकीपर दोनों की जिम्मेदारी ईशान किशन निभा सकते हैं. ऐसे में संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में जगह नहीं बनती है. सैमसन का फॉर्म की टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाई हुई थी, लेकिन अब ईशान किशन ने भारतीय टीम को राहत दी है.
यह भी पढ़ें: MS Dhoni ने आलोचकों की बोलती की बंद, रोहित और विराट के सवाल पर दिया करारा जवाब
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us