T20 World Cup 2026 में बगैर एक भी मैच हारे इन 4 टीमों ने मचाया धमाल, अब सुपर-8 में जलवा बिखेरने को तैयार

T20 World Cup 2026: सुपर-8 के मैच 21 फरवरी से शुरू होने जार रहे हैं. इससे पहले हम आपको उन 4 टीमों के बारे में बताने वाले हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं.

T20 World Cup 2026: सुपर-8 के मैच 21 फरवरी से शुरू होने जार रहे हैं. इससे पहले हम आपको उन 4 टीमों के बारे में बताने वाले हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
t20 World Cup 2026

t20 World Cup 2026 Photograph: (instagram/sri lanka)

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण की शुरुआत 21 फरवरी से होने जा रही है. इस दौरान कुल 8 टीमों सेमीफाइनल में जगह पाने के लिए लड़ेगी. सुपर-8 के लिए आठ टीमों के 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप- 1 में भारत, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज को जगह दी गई है. तो वहीं ग्रुप-2 में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका को जगह मिली है. लेकिन इन दोनों ग्रुप की 8 टीमों में से सिर्फ 4 ही ऐसी टीम हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कोई भी मैच नहीं हारी है. वो चार टीमें कौन सी हैं, आइए जानते हैं.

Advertisment

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक भी मैच नहीं हारने वाली टीम 

1 - भारत : इंडियन क्रिकेट टीम को अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक भी हार नहीं मिली है. ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया था, जहां उसके साथ यूएई, नीदरलैंड,नामीबिया और पाकिस्तान मौजूद थीं. भारत ने इन सभी टीमों को हराया और सुपर-8 में अजेय रहते हुए एंट्री मार ली. भारत ने ग्रुप-ए में 8 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर खत्म किया.

2 - साउथ अफ्रीका : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को हार नहीं मिली है. वो सुपर-8 में शामिल होने से पहले अब तक अजेय रही है. अफ्रीकाई टीम ग्रुप डी में थी, जहां उसने कनाडा, यूएई, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को हराया है. अफ्रीकाई टीम ने 8 अंकों के साथ ग्रुप में टॉस किया.

3 - जिम्बाब्वे : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को भी अब तक एक भी हार नहीं मिली है. ग्रुप-बी में मौजूद जिम्बाब्वे ने अपने 3 मुकाबलों में से तीनों मैच जीत हैं. जिम्बाब्वे के एक मैच बेनतीजा रहा था. जिम्बाब्वे ने अपने ग्रुप में 7 अंकों के साथ टॉप पर फिनिश किया. 

4 - वेस्टइंडीज : वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अजेय रही है. ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज ने अपने 4 में से 4 मैच जीतकर टॉप किया. उनके ग्रुप में इंग्लैंड दूसरे स्थान पर रही है. अब वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी.

ये खबर पढ़ें :T20 World Cup के इतिहास में भारत और साउथ अफ्रीका का कैसा रहा है रिकॉर्ड, जानिए दोनों के हेड टू हेड आंकड़े

Team India South Africa T20 world Cup 2026
Advertisment